जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस की एसी बॉगी पर ओवरहेड पोल उखड़कर गिरा, मची अफरा-तफरी

ट्रेन आसनसोल में दो घंटे खड़ी रही, जहां यह दुर्घटना हुई. बताया जा रहा है कि जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस की एसी बॉगी पर ओवरहेड पोल उखड़कर गिर गया जिससे बड़ा हादसा होने से बचा. खबर के अनुसार किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है.

(राम कुमार की रिपोर्ट ) : पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस की एसी बॉगी पर ओवरहेड पोल उखड़कर गिर गया. यह ट्रेन हावड़ा आ रही थी. दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. रेलवे के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. यहां पोल हटाने का काम किया गया. बताया जा रहा है कि ट्रेन आसनसोल में दो घंटे खड़ी रही, जहां यह दुर्घटना हुई थी.

इस घटना को लेकर एक यात्री ने बताया कि यात्रा के दौरान जोरदार आवाज हुई जिससे ट्रेन में मौजूद यात्री डर गये. बाद में पता चला कि एक पोल जो है वो ट्रेन पर गिर गई है. एक अन्य यात्री ने बताया कि ट्रेन एक से डेढ़ घंटे से यहां खड़ी रही. अधिकारी पहुंचे और पोल हटाने का काम किया.

Also Read: Odisha Train Accident Reason: अगर यह गलती न हुई होती, तो टल सकता था ओडिशा ट्रेन हादसा; CRS की जांच में खुलासा

बताया जा रहा है कि जोधपुर-हावड़ा बीकानेर एक्सप्रेस आठ बजे सुबह आसनसोल रेलवे स्टेशन के पांच नंबर प्लेटफार्म पर आई थी. स्टेशन से गाड़ी खुलते ही कुछ ही दूर पर याड के पास चलती ट्रेन पर एक ओवरहेड पोल टूटकर अचानक एक कंपार्ट के एसी कोच के ऊपर गिर गया. इसके बाद इतनी जोर से धमाका आवाज हुई कि यात्री डर गये, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Also Read: North East Train Accident: सोने के दौरान टूटा आफत का पहाड़, हर डिब्बे से आ रही थी मदद की पुकार

घटना के बाद अचानक ही ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका. ट्रेन रुकते ही यात्री बाहर निकले और आवाज के पीछे की वजह ढूंढने में लग गये. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर रेलवे की अधिकारी पहुंचे. लगभग 2 घंटे ट्रेन यहां रुकी रही. लाइन क्लियर करने के बाद डीजल इंजन लगाकर गाड़ी को 844 में रवाना की गई. यात्रियों ने कहा ट्रेन छह घंटे लेट ही चल रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >