Festival Special Train: झारखंड से राजस्थान के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, रांची-अजमेर का पूरा शेड्यूल देखें

Festival Special Train : यदि आप झारखंड के निवासी हैं और राजस्थान में रहते हैं. तो आगे की खबर आपके काम की है. जी हां…त्योहार के दिनों में रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है.

Festival Special Train : त्योहारों का सीजन शुरू होते ही दूसरे राज्यों में काम करने वाले लोग अपने घर लौटने की तैयारी करने लगते हैं. ऐसे में ट्रेन उनके लिए सबसे आसान और प्रमुख साधन होती है. त्योहार के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है. यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें चलाता है. इसी कड़ी में झारखंड से राजस्थान के बीच भी कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है. इन ट्रेनों से यात्रियों को घर आने-जाने में सुविधा मिलेगी. यहां देखें झारखंड-राजस्थान के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के बारे में जानें यहां.


ये भी पढ़ें: WATCH VIDEO : दुर्गा-छठ पर बिहार आने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, त्योहारों पर चलेगी 8 स्पेशल ट्रेनें, वीडियो में जानें रूट-तारीख

त्योहार और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 09619/09620 अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक पूजा स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 09619 अजमेर-रांची साप्ताहिक पूजा स्पेशल दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को अजमेर से रवाना होगी. इस ट्रेन का अजमेर से प्रस्थान (शुक्रवार) रात 11:05 बजे, जयपुर प्रस्थान रात 1:35 बजे, गुना प्रस्थान सुबह 9:20 बजे, कटनी प्रस्थान दोपहर 3:50 बजे, चोपन प्रस्थान रात 11:40 बजे, गढ़वा रोड प्रस्थान सुबह 2:20 बजे, टोरी प्रस्थान सुबह 4:45 बजे, लोहरदगा प्रस्थान सुबह 5:30 बजे, पिस्का प्रस्थान सुबह 6:57 बजे तथा रांची आगमन (रविवार) सुबह 7:30 बजे होगा.

वहीं ट्रेन संख्या 09620 रांची-अजमेर साप्ताहिक पूजा स्पेशल चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रांची से रवाना होगी. इस ट्रेन का रांची प्रस्थान (रविवार) सुबह 10:50 बजे है. तो अगर आप इस ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो सीट की बुकिंग जल्द से जल्द करवा लें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >