Jhansi News: 'किश्त दो, पत्नी ले जाओ…' लोन नहीं चुकाया तो बैंक वाले ने बीवी को बनाया बंधक!

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. बैंक वालों ने लोन का किश्त नहीं चुकाने वाले दंपत्ति के साथ बर्बरता दिखाई. कथित रूप से बैंक वालों ने किश्त नहीं चुकाने पर शख्स की पत्नी को उठाकर ले गए और कुछ देर बंधक बनाकर रखा.

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी से खबर है कि लोन का किश्त नहीं चुकाने पर बैंककर्मियों ने एक युवक की पत्नी को उठाकर साथ ले गए और करीब 5 घंटे बंधक बनाकर रखा. बैंक वालों ने युवक के सामने शर्त रखी कि लोन की किश्त चुकाकर पत्नी को लेकर जा सकता है.

क्या है मामला?

मामला यूपी के बम्हरौली के आजाद नगर मोहल्ले की है. वहां स्थित एक प्राइवेट बैंक ने पूंछ निवासी रविंद्र वर्मा की पत्नी पूजा वर्मा को कथित रूप से बैंक के अंदर बैठाए रखा. जब पति बैंक पहुंचा तो उसके सामने शर्त रखी गई कि वो पहले लोन की किश्त भरे फिर अपनी पत्नी को लेकर जाए. पति ने बैंककर्मियों के सामने हाथ जोड़कर काफी मिन्नतें की, लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा.

पीड़ित युवक

पत्नी को छुड़ाने के लिए पति ने पुलिस ने मांगी मदद

बैंककर्मियों के चंगुल से पत्नी को छुड़ाने के लिए पति रविंद्र ने पुलिस का सहारा लिया. बैंककर्मियों से लाख मिन्नतें करने पर भी जब पत्नी को नहीं छोड़ा गया, तो उसने पुलिस को फोन किया और मदद मांगी. पुलिस मौके पर पहुंची और पत्नी को बैंक से बाहर निकाला.

दंपत्ति ने किया चौंकाने वाला दावा

पीड़ित पूजा वर्मा का आरोप है कि उसके पति ने 40 हजार रुपये बैंक से लोन लिए थे, जिसकी 11 किश्त उन्होंने जमा कर दिया था, लेकिन बैंक रिकॉर्ड में केवल 8 किश्त ही दिख रहा है. उनका आरोप है कि बैंक एजेंट ने उनका पैसा हड़प लिया. इधर बैंककर्मियों का कहना है कि महिला और उसका पति पिछले 7 महीने से लोन का किश्त नहीं चुका रहे थे, इसलिए उन्हें बैंक बुलाया गया था. महिला को अगवा करने के आरोप का खंडन करते हुए बैंक कर्मचारियों ने कहा, महिला खुद से बैंक में बैठी थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >