JEE-NEET Exam 2020 : परीक्षा टालने की मांग तेज, ओडिशा में छात्रों को मिलेगी फ्री ट्रांसपोर्ट सर्विस
NEET JEE Main 2020 Exam : गैर बीजेपी दलों के विरोध के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई के आयोजन की तैयारियां तेज कर दी हैं. वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा 6 राज्य सरकार ने मिलकर एनटीए के एग्जाम आयोजन के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है. कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दल इस परीक्षा को टालने की मांग कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से लेकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मोदी सरकार को घेरा है. दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश जारी करके छात्रों की मांग का समर्थन किया है.
JEE-NEET Exam 2020 : परीक्षा टालने की मांग तेज, ओडिशा में छात्रों को मिलेगी फ्री ट्रांसपोर्ट सर्विस
Live Updates
4:22 AM. 29 Aug 2010:52 PM. 28 Aug
ओडिशा में छात्रों को फ्री ट्रांसपोर्ट सर्विस
ओडिशा सरकार ने नीट और जेईई परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को मुफ्त परिवहन सुविधा देने का फैसला लिया है. जिला मुख्यालय से परीक्षा केंद्र तक मुफ्त परिवहन सुविधा दी गई है.
4:22 AM. 29 Aug 2010:52 PM. 28 Aug
अखिलेश यादव की परीक्षा टालने की मांग
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कोरोना संकट में नीट और जेईई को स्थगित करने की मांग की है. उनका कहना है कि ‘जब CLAT टाल दिया गया है तो उसी तर्ज पर जेईई और नीट को भी कोरोना संकट को देखते हुए टाल दिया जाए.’
4:22 AM. 29 Aug 2010:52 PM. 28 Aug
छत्तीसगढ़ के सीएम ने जताया विरोध
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि ‘देश में कोरोना वायरस का संक्रमण पीक पर है. इस दौरान नीट और जेईई की परीक्षा कराना सही नहीं होगा.’
4:22 AM. 29 Aug 2010:52 PM. 28 Aug
गुजरात बीजेपी का कांग्रेस पर आरोप
गुजरात बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी पर नीट और जेईई के बहाने छात्रों को उकसाने का आरोप लगाया है. बीजेपी ने कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को स्वीकार करने की सलाह दी है.
4:22 AM. 29 Aug 2010:52 PM. 28 Aug
शिक्षा से राजनीति दूर रखना चाहिए
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने यूजीसी की फाइनल ईयर की परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने जिक्र किया कि शिक्षा से राजनीति को दूर रखना चाहिए.
4:22 AM. 29 Aug 2010:52 PM. 28 Aug
देश के 25 लाख छात्रों पर बड़ा खतरा
पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा है ‘कोरोना संकट में केंद्र सरकार के नीट और जेईई कराने के फैसले से देश के 25 लाख छात्रों के स्वास्थ्य को खतरे में डाला जा रहा है.’
मुख्य बातें