J&K Reasi Bus Terror Attack: आतंकवादियों की तलाश जारी, पूछताछ के लिए 20 से अधिक लोग हिरासत में

J&K Reasi Bus Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में श्रद्धालुओं से भरी बस पर किए गए हमले में शामिल आतंकवादियों की तलाश जारी है. आतंकी हमले को लेकर 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है.

J&K Reasi Bus Terror Attack: आतंकवादियों का पता लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है और सुरक्षा बलों की 11 टीमें काम कर रही हैं तथा पोनी तेरयाथ इलाके की कई तरफ से घेराबंदी की गई है. अधिकारियों के मुताबिक, 20 से ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

आतंकवादी हमले में 9 लोगों की हुई मौत, जम्मू और राजौरी में हाई अलर्ट

आतंकी हमले में नौ लोगों की मौत और 41 लोगों के जख्मी होने के बाद सुरक्षा बलों ने जम्मू और राजौरी जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है तथा जांच तेज कर दी है और इलाके में तलाशी ली जा रही है.

माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही बस पर रविवार को आतंकवादियों ने की थी गोलीबारी

आतंकवादियों ने श्रद्धालुओं को शिव खोरी मंदिर से कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर ले जा रही 53 सीट वाली बस पर पोनी इलाके में तेरयाथ गांव के पास रविवार को गोलीबारी कर दी थी. हमले के बाद बस खाई में जा गिरी थी. वाहन में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के श्रद्धालु सवार थे.

राजौरी और रियासी के पहाड़ी इलाकों में छुपे हैं आतंकवादी

सुरक्षा बलों को संदेह है कि पाकिस्तानी आतंकवादी राजौरी और रियासी के पहाड़ी इलाकों में छुपे हुए हैं और उन्होंने क्षेत्र में तलाश अभियान तेज कर दिया है. खबर है कि आतंकवादी सुरक्षित संचार के माध्यम से पाकिस्तान की आईएसआई से निर्देश ले रहे हैं.

लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अबू हमजा ने हराया हमला

ऐसी रिपोर्ट हैं कि आतंकियों के एक स्थानीय मददगार सहित चार आतंकवादी इस हमले में शामिल थे जिसे लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अबू हमजा के निर्देश पर अंजाम दिया गया. हमले में घायल हुए 41 लोगों में से 10 को गोली लगी है. बस चालक विजय शर्मा की कई गोलियां लगने से मौत हो गई. बस पर 11 स्थान पर गोली लगने के निशान हैं.

आखिरी दम तक लड़ता रहा बस ड्राइवर

जिस बस बुकिंग कंपनी की बस पर हमला हुआ, उसके मैनेजर रंजीत सिंह ने कहा, बस कटरा से शिव खोरी तक रोजाना चलती थी, रोजाना बुकिंग होती थी. लेकिन हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारी गाड़ी के साथ ऐसा हो सकता है. हम कश्मीर में ऐसी बातें सुनते थे, लेकिन यह इलाका सुरक्षित था. हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारे साथ ऐसा हो सकता है. सुबह जैसे ही बस चली, हमें 5 बजे फोन आया कि हमारी गाड़ी पर फायरिंग हुई है. जब हमने थोड़ी जांच की, तो पता चला कि यह आतंकवादियों का हमला था. यात्रियों ने हमें बताया कि आतंकवादी बस में चढ़ गया और उसने ड्राइवर से यात्रियों को बस से उतारने को कहा. ड्राइवर को लगा कि वह व्यक्ति आतंकवादी है. उसने यात्रियों को उतारने से मना कर दिया, उसने बस की गति बढ़ा दी. जैसे ही उसने बस की गति बढ़ाई, आतंकवादी ने गोली चला दी. बस का संतुलन बिगड़ गया, लेकिन ड्राइवर बस चलाता रहा. जब ड्राइवर नहीं रुका, तो उसने (आतंकवादी ने) उसके सिर में गोली मार दी और उसे मार डाला. फिर कंडक्टर ने स्टीयरिंग संभाली. जैसे ही उसने ऐसा किया, आतंकवादी ने कंडक्टर पर भी 3-4 गोलियां चलाईं. उसने उन दोनों को मार डाला. बस का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में गिर गई. अगर ड्राइवर ने जाबाजी नहीं दिखाया होता, तो कोई भी यात्री बच नहीं पाता. वे बस में आग भी लगा सकते थे. ड्राइवर ने अच्छा काम किया और 40 यात्रियों के लिए खुद को कुर्बान कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >