Kulgam Encounter: कुलगाम एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी ढेर, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है. सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि कुलगाम के बटपुरा गांव में आतंकी छिपे हुए हैं. जिसके बाद जवानों ने पूरे गांव को घेर लिया. इस बीच आतंकियों ने फायरिंग कर दी. और मुठभेड़ शुरू हो गई.

Jammu Kashmir Encounter: म्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी ढेर हो गया है. मारे गए आतंकी की पहचान की जा रही है. वहीं, सुरक्षा बल पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं. इससे पहले मुठभेड़ में सेना के एक जवान के साथ-साथ दो नागरिक भी घायल हो गये हैं. तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

जवानों को आतंकवादियों की मौजूदगी की मिली सूचना: कुलगाम में जारी एनकाउंटर को लेकर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को कुलगाम के बटपुरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. जिसके बाद एक्शन में आते हुए जवानों ने मोर्चा संभाल लिया. सुरक्षाबलों ने पूरे गांव को घेर लिया है. और तलाशी अभियान शुरू कर दिया.

दोनों ओर से हो रही है फायरिंग: इधर, खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. देखते ही देखते तलाशी अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर मोर्चा संभाल लिया है.

सुरक्षाकर्मियों ने दी आत्मसमर्पण की चेतावनी: जवानों को आतंकियों के होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी. लेकिन आतंकियों ने इसे अनसुना करते हुए फायरिंग शुरू कर दी. बीते करीब दो घंटों से दोनों ओर से फायरिंग हो रही है. 

Also Read: 1971 की लड़ाई में ही हो जाना था PoK पर फैसला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया इस बात पर अफसोस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >