Jammu-Kashmir Encounter: कश्मीर के बांदीपुरा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

Jammu-Kashmir Encounter: पुलिस ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान तब मुठभेड़ शुरू हो गयी जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

Jammu-Kashmir Encounter : जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में रविवार को दो अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया गया है. इस संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा के वटनीरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया.

पुलिस ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान तब मुठभेड़ शुरू हो गयी जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जिनकी पहचान अभी नहीं हुई है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारुद समेत अन्य सामग्री बरामद हुई है और इलाके में तलाश अभियान अभी जारी है.

Posted By : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >