Jammu Kashmir Election: जम्मू कश्मीर में पहले चरण का चुनाव, 7 जिलों में दशक भर बाद मतदान

Jammu Kashmir Election: जम्मू कश्मीर में आज यानी बुधवार को पहले चरण का चुनाव हो रहा है. प्रशासन ने चुनाव की पूरी तैयारी कर ली है. 7 जिलों में दशक भर बाद मतदान हो रहा है.

Jammu Kashmir Election: जम्मू कश्मीर के सात जिलों के आज चुनाव है. 10 सालों के बाद पहली बार यहां विधानसभा चुनाव हो रहा है. आज सात जिलों में वोटिंग होगी. मतदान को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गई है. पहले चरण के लिए हो रहे चुनाव में जम्मू क्षेत्र के तीन जिलों और कश्मीर घाटी के चार जिलों में 24 सीटों वोटिंग होगी. चुनाव में  90 निर्दलीय सहित 219 उम्मीदवारों हिस्सा ले रहे हैं. इनके भाग्य का फैसला आज 23 लाख से अधिक मतदाता करेंगे. बता दें, अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 निरस्त किये जाने के बाद से जम्मू कश्मीर में यह पहला विधानसभा चुनाव होगा.

चुनाव आयोग के आंकड़े
चुनाव आयोग के मुताबिक  
प्रथम चरण के चुनाव में कुल 23,27,580 वोटर वोट दे रहे हैं.
इनमें 11,76,462 पुरुष मतदाता हैं.
जबकि, 11,51,058 महिलाएं हैं
वहीं थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 60 के करीब है.
पहले चरण में 18 से 19 साल के 1.23 लाख युवा मतदाता हैं.
वहीं दिव्यांग वोटरों की संख्या 28,309 है.
जबकि, 85 वर्ष से अधिक आयु के 15,774 बुजुर्ग मतदाता हैं.
शहरी क्षेत्रों में 302 और ग्रामीण क्षेत्रों में 2,974 मतदान केंद्र हैं.
प्रत्येक मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी सहित चार चुनाव कर्मी तैनात रहेंगे.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
जम्मू कश्मीर में पहले चरण के चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. चुनाव आयोग ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें. सुरक्षा के लिए सीएपीएफ, जम्मू कश्मीर सशस्त्र पुलिस और जम्मू कश्मीर पुलिस के कई बलों को तैनात किया गया है.

चुनाव में शामिल होने वाले दल और उम्मीदवार
जम्मू कश्मीर में प्रमुख उम्मीदवारों में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और बीजेपी के उम्मीदवार हिस्सा ले रहे है. आज यानी बुधवार को जिन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है उनमें पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा, शोपियां, डीएच पोरा, कुलगाम, देवसर, दोरू, कोकेरनाग (एसटी), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफवारा-बिजबेहरा, शांगस-अनंतनाग पूर्व, पहलगाम, इंदरवाल, किश्तवाड़, पैडर-नागसेनी, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम, रामबन और बनिहाल शामिल हैं. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Lebanon Pagers Blast: लेबनान में हजारों पेजर्स फटे, ईरानी राजदूत समेत हिजबुल्लाह के हजारों सदस्य घायल

Video: लेबनान में पेजर्स धमाके में हजारों लोग घायल, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >