Jammu Kashmir Election: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- 'उनका मनोविज्ञान ही चरमरा गया है'

Jammu Kashmir Election 2024: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जम्मू कश्मीर में हैं. श्रीनगर में उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया. राहुल गांधी ने आश्वासन दिया है कि जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य के दर्जा को बहाल करना कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन की प्राथमिकता है.

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जम्मू कश्मीर दौरे पर आए हैं. जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आरएसएस के बीच विचारधाराओं की लड़ाई है. कार्यक्रम में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भी हमला किया. उन्होंने कहा कि मैं संसद में बैठता हूं, मैं पीएम मोदी को देखता हूं. मैं आपको बता सकता हूं कि आपने पीएम मोदी का विश्वास खत्म कर दिया है. राहुल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें इतना मानसिक तनाव दिया है कि उनका मनोविज्ञान ही चरमरा गया है.

कांग्रेस और आरएसएस की विचारधारा की लड़ाई
राहुल गांधी ने श्रीनगर में कहा कि कांग्रेस और आरएसएस के बीच विचारधारा की लड़ाई है. उन्होंने कहा कि हम आपके लिए राज्य का दर्जा चाहते हैं. हम चाहते हैं कि आप अपने राज्य को उसी तरह चलाएं जैसे आप चाहते हैं, यही वह संदेश है जिसके लिए हम आए हैं. राहुल गांधी ने अपने दौरे में आश्वासन दिया है कि जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य के दर्जा को बहाल करना कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन की प्राथमिकता है.

राहुल गांधी ने बीजेपी पर किया हमला
कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू की एक संस्कृति है, एक इतिहास है. यह मां वैष्णो देवी की भूमि है. उन्होंने कहा कि यहां की जीवनशैली और सोचने की शैली अलग है. हर राज्य की एक अलग शैली होती है. हम चाहते हैं कि इन सभी संस्कृतियों, इतिहास और भाषाओं को संरक्षित किया जाए. हम आपकी आवाज चाहते हैं आपकी सरकार की बीजेपी की सोच अलग है. बीजेपी पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि वे रिमोट कंट्रोल के जरिए पूरे देश को नागपुर से चलाना चाहते हैं.

बीजेपी के वादे जुमला- खरगे
इधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले अन्य विपक्षी दलों के साथ गठबंधन करने की इच्छा जतायी है. राहुल गांधी के साथ मीडिया से बात करते हुए खरगे ने बीजेपी के वादों को जुमला करार दिया है. गुरुवार को खरगे और राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनावों की जमीनी स्तर की तैयारियों के बारे में जानकारी ली. मीडिया से बात करने के दौरान खरगे ने कहा की चुनाव की घोषणा के बाद यह पहली बैठक थी. हम यहां चुनाव और गठबंधन के लिए स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की राय जानने के लिए आए हैं. राहुल गांधी के नेतृत्व में हमने जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की पहल की है.

राहुल-खरगे ने फारूक अब्दुल्ला और उमर से की मुलाकात
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं से मुलाकात की. फारूक अब्दुल्ला के आवास पर गए उनसे मुलाकात हुई. दोनों नेताओं ने चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर बात की. बता दें जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीट पर तीन चरण में चुनाव होने वाले हैं. 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को चुनाव कराए जाएंगे. चार जून को मतगणना होगी. साल 2019 में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Kolkata Doctor Murder Case: पुलिस की भूमिका पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा 14 घंटे बाद क्यों दर्ज की गई FIR

हिजबुल्लाह के रॉकेटों से तबाह हुआ इजरायल, खौफ में लोग- देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >