Jammu Kashmir Election: 9 सीटों के लिए कांग्रेस ने की उम्मीदवारों की घोषणा, क्या NC के साथ से 'हाथ' को होगा फायदा

Jammu Kashmir Election: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने 9 उम्मीदवारों के साथ पहली लिस्ट जारी की है. यह चुनाव कांग्रेस नेशनल कांफ्रेंस  के साथ गठबंधन के तहत लड़ रही है.

Jammu Kashmir Election: जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. इसी कड़ी में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. कांग्रेस ने तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 9 उम्मीदवारों के नामों को शामिल किया है. डोरू, बनिहाल, त्राल,  देवसर , अनंतनाग, इंदरवाल, भद्रवाह, डोडा, डोडा पश्चिम सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों का नाम का ऐलान किया है.

सीट                  उम्मीदवार
डोरू     – गुलाम अहमद मीर
बनिहाल- विकार रसूल वानी
त्राल-   सुरिंदर सिंह चन्नी
देवसर- अमानुल्लाह मंटू
अनंतनाग- पीरजादा मोहम्मद सईद
इंदरवाल- शेख जफरुल्लाह
भद्रवाह- नदीम शरीफ
डोडा –          शेख रियाज
डोडा पश्चिम-     प्रदीप कुमार भगत

कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस  के बीच सीट बंटवारे पर बनी सहमति
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के बीच सहमति बन गई है. नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे का समझौता बीजेपी से एकजुट होकर मुकाबला करने के लिए किया गया है. उन्होंने कहा है कि ऐसी सरकार बनाने के उद्देश्य से किया गया है जो लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेगी.


जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस 51 और 32 सीटों पर सहमति बनी है. नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि गठबंधन में घटकों को एक-दूसरे को समायोजित करना होता है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गठबंधन में कई चीजें सहन करनी पड़ती हैं. कुछ सीटें पाने के लिए कुछ सीटें छोड़ना पड़ता हैं.

तीन चरणों में होगा जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव
बता दें, जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है. 2019 में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करने के बाद यहां पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. यह चुनाव तीन चरणों में हो रहा है. पहला चरण 18 सितंबर को होगा. उसके बाद 25 सितंबर को दूसरे चरण का चुनाव संपन्न होगा. जबकि एक अक्टूबर को तीसरे चरण का चुनाव होगा. मतगणना चार अक्टूबर को होगी. उसी दिन रिजल्ट भी घोषित कर दिए जाएंगे. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर की बात, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर हुई खास चर्चा

रणक्षेत्र बना हावड़ा ब्रिज और संतरागाछी, बैरिकेड तोड़ी गई, आंसू गैस के गोले दागे- देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >