Jammu Kashmir Assembly Election Results 2024 Live: नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने जीता चुनाव, पीडीपी को सबसे ज्यादा नुकसान

Jammu Kashmir Assembly Election Results 2024 Live: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम आने लगे हैं. जानें किस सीट से किस पार्टी के उम्मीदवार की हुई जीत

Live Updates
12:19 AM. 9 Oct 24 6:49 PM. 8 Oct

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने जीत लिया है. नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42 सीटें मिली हैं. वहीं कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं. बीजेपी को 29 सीटें मिली है. सबसे ज्यादा नुकसान पीडीपी को उठाना पड़ा. उसे महज 3 सीटों से संतोष करना पड़ा है. जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, सीपीआई (एम) और आम आदमी पार्टी ने एक-एक सीट जीती है. जबकि, निर्दलीयों ने सात सीटों पर जीत दर्ज की है.

https://x.com/ANI/status/1843634488745832833

9:37 PM. 8 Oct 24 4:07 PM. 8 Oct

चुनावी नतीजों से सबक ले केंद्र- महबूबा

जम्मू कश्मीर में चुनाव के नतीजों को लेकर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि केंद्र को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के निर्णायक फैसले से सबक लेना चाहिए और आगामी नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस सरकार के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए. मुफ्ती ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व को उसकी जीत पर बधाई दी और कहा कि उनकी पार्टी एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी.

8:54 PM. 8 Oct 24 3:24 PM. 8 Oct

तीन निर्दलीय उम्मीदवार जीते

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में अब तक तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है. जबकि चार अन्य निर्दलीय प्रत्याशी विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए हैं. इंदरवाल में निर्दलीय उम्मीदवार प्यारे लाल शर्मा ने वरिष्ठ नेता गुलाम मोहम्मद सरूरी को 643 मतों के मामूली अंतर से शिकस्त दी. शर्मा को 14,195 वोट मिले जबकि निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे सरूरी को 13,552 मत प्राप्त हुए. बनी में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. रामेश्वर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व विधायक जीवन लाल को 2,048 मतों से हराया.

7:39 PM. 8 Oct 24 2:09 PM. 8 Oct

Election Results 2024 Live: उमर अब्दुल्ला ने बडगाम सीट से जीत दर्ज की

नेशनल कॉन्फ्रेंस उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बडगाम सीट से जीत हासिल की है. उन्होंने पीडीपी के आगा सैय्यद मुंतजिर मेहदी को 18,000 से अधिक वोटों से हराया.

7:34 PM. 8 Oct 24 2:04 PM. 8 Oct

Election Results 2024 Live: उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के सीएम बनेंगे, बोले फारुख अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारुख अब्दुल्ला ने कहा है कि मैं समझता हूं कि उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के सीएम बनेंगे.

7:27 PM. 8 Oct 24 1:57 PM. 8 Oct

Jammu Kashmir Election Results 2024 Live: डी एच पोरा विधानसभा सीट से सकीना मसूद ने दर्ज की जीत

नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता सकीना मसूद ने जम्मू-कश्मीर में डी एच पोरा विधानसभा सीट से जीत हासिल कर ली है. उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं पीडीपी प्रत्याशी गुलजार डार को 17,000 से अधिक वोटों से हराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >