जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में LoC पर लैंडमाइन विस्फोट में एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में LoC पर लैंडमाइन विस्फोट में एक जवान शहीद हो गया है. घायलों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया और उधमपुर कमांड हॉस्पिटल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने एक जवान को मृत घोषित कर दिया.

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में नियंत्रण रेखा (LoC) पर लैंडमाइन विस्फोट में एक जवान के शहीद होने की खबर है. वहीं एक जवान घायल हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नौशेरा में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ है जिसमें एक जवान घायल हो गया है. घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है जहां उसका इलाज जारी है. इस बीच सेना इलाके की घराबंदी करके सर्च ऑपरेशन चला रही है. बताया जा रहा है कि सुरंग में विस्फोट उस वक्त हुआ जब सेना का गश्ती दल एलओसी पर नियमित निगरानी कर रहा था.

Also Read: जम्मू-कश्मीर: सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचीं महबूबा मुफ्ती, कार के उड़ गए परखच्चे

घायल जवान का इलाज जारी

भारतीय सेना के पीआरओ की ओर से जानकारी दी गई है कि 18 जनवरी को सुबह करीब 10:30 बजे नौशेरा में एलओसी के पास लैंड माइन विस्फोट की घटना हुई. दोनों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया और उधमपुर कमांड हॉस्पिटल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने एक जवान को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे का इलाज जारी है.

Also Read: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में निलंबित छात्र किए गए बहाल, गणतंत्र दिवस पर लगाये थे धार्मिक नारे

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी

यहां चर्चा कर दें कि आगामी सप्ताह में गणतंत्र दिवस और श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह है जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. जम्मू-कश्मीर में खास निगरानी रखी जा रही है. भारत-पाकिस्तान सीमा सहित पूरे जम्मू क्षेत्र में सुरक्षाबलों और पुलिस को अलर्ट मोड पर रखने का काम किया गया है. यही नहीं खुफिया एजेंसियों को जानकारी तैयार करने का निर्देश दिया गया है.

शहीद जवान का नाम नहीं बताया गया अबतक

सेना की ओर से अभी तक शहीद जवान का नाम या घायल जवान का नाम नहीं बताया गया है. जब विस्फोट हुआ तब सेना के दोनों जवान नियंत्रण रेखा पर नियमित निगरानी कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >