जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में एसपीओ और एक आम नागरिक की मौत

सुरक्षाबलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में आतंकवादी हमले में बुधवार को एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) सहित दो लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने आज शाम सोपोर क्षेत्र के वारपोरा में पुलिस दल पर गोलीबारी की जिसमें एसपीओ वजाहत अहमद, शौकत खांडे और एक आम नागरिक घायल हो गए.

उन्होंने कहा कि घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां वजाहत और नागरिक उमर सुभान वागे को मृत घोषित कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >