जम्मू-कश्मीरः मजदूरों की मौत के बाद लश्कर-ए-तैयबा का ‘हाइब्रिड आतंकी’ को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से अपराध में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है, जिसमें हथियार और गोला-बारूद शामिल हैं. पुलिस ने कहा, छापेमारी अब भी जारी है. गौरतलब है कि शोपियां के हरमैन में मंगलवार तड़के हुए ग्रेनेड हमले में उत्तर प्रदेश के कन्नौज इलाके के दो मजदूरों की मौत हो गई थी.

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में ग्रेनेड फटने से दो मजदूरों की मौत के बाद गिरफ्तार किया गया लश्कर-ए-तैयबा का ‘‘हाइब्रिड आतंकवादी” आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान मारा गया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. बता दें कि आंतकी ने टिन की शेड में सो रहे दो मजदूरों पर ग्रेनेड से हमला किया था. इस हमले में कर देर रात दोनों मजदूरों की मौत होई थी.

पुलिस ने ट्वीट कर दी जानकारी

कश्मीर जोन पुलिस ने बुधवार को ट्वीट किया, गिरफ्तार हाइब्रिड आतंकवादी के खुलासे के आधार पर और पुलिस व सुरक्षा बलों की सिलसिलेवार छापेमारी के दौरान शोपियां के नौगाम में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक और संपर्क स्थापित किया गया, जिसमें हाइब्रिड आतंकवादी इमरान बशीर गनी एक अन्य आतंकवादी की तरफ से की गई गोलीबारी में मारा गया.

Also Read: J&K: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकवादियों को मार गिराया
भारी मात्रा में गोला- बारूद बरामद

पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से अपराध में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है, जिसमें हथियार और गोला-बारूद शामिल हैं. पुलिस ने कहा, ‘‘छापेमारी अब भी जारी है. गौरतलब है कि शोपियां के हरमैन में मंगलवार तड़के हुए ग्रेनेड हमले में उत्तर प्रदेश के कन्नौज इलाके के दो मजदूरों की मौत हो गई थी. पुलिस ने घटना में शामिल होने के आरोप में गनी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया था. “हाइब्रिड आतंकवादी” वे लोग होते हैं, जो इस तरह के आत्मघाती हमले करने के बाद अक्सर सामान्य जीवन में वापस लौट जाते हैं.

यूपी के कन्नौज के थे दोनों मजदूर

बुधवार देर रात आतंकी इमरान बशीर गनी ने टिन शेड में सो रहे उत्तर प्रदेश के दो मजदूरों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया. इस हमले के बाद दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिन्हें अस्पताल ले जाया गया था. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार दोनों मृतक यूपी के कन्नौज जिले के बताए जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >