jammu kashmir: सिधरा ब्रिज चेकिंग प्वाइंट के पास धमाका, सर्च ऑपरेशन जारी, विस्फोटकों का जखीरा बरामद

jammu-kashmir blast: जम्मू में सिधरा ब्रिज चेकिंग प्वाइंट के पास एक विस्फोट की आवाज सुनाई देने के बाद इलाके का सर्च अभियान चलाया गया. हालांकि विस्फोट में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. लेकिन सुरक्षाबलों मे इलाके में अतिरिक्ट पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

jammu-kashmir blast: जम्मू और कश्मीर में मंगलवार शाम सिधरा ब्रिज चेकिंग प्वाइंट के पास एक विस्फोट की आवाज सुनाई देने के बाद इलाके का सर्च अभियान चलाया गया. घटना को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर शाम सिधरा ब्रिज चेकिंग प्वाइंट पर धमाके जैसी आवाज सुनाई दी. जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया.

एसएसपी जम्मू चंदन कोहली ने बताया कि मंगलवार को सिधरा ब्रिज चेकिंग प्वाइंट के पास धमाके जैसी आवाज सुनाई दी. मामले की पुष्टि के लिए मौके पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. हालांकि सुरक्षा बलों की जांच में अभी तक किसी के हताहत होने क सूचना नहीं मिली है. एसएसपी चंदन कोहली ने ने बताया कि घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है, मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी तैनात कर दिया गया है.

उरी में विस्फोटकों का जखीरा बरामद: इससे पहले मंगलवार को जम्मू कश्मीर में बारामुला जिले के उरी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने गोला बारूद और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया है.  पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सेना और पुलिस को मिली सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से नियंत्रण रेखा के समीप उरी सेक्टर के चरुंदा गांव की घेराबंदी की और वहां तलाशी अभियान चलाया. उन्होंने कहा, तलाशी अभियान के दौरान टीम ने 200 एके-47 गोलियों, आठ चीनी ग्रेनेड और आईईडी सामग्री समेत गोला बारूद का जखीरा बरामद किया. घटना को लेकर उरी पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच हो रही है.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर बोले शरद पवार, हमारे धैर्य की न लें परीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >