Jammu and Kashmir Elections: जम्मू कश्मीर में मतदाताओं की उमड़ी भारी भीड़, 59 प्रतिशत से अधिक वोटिंग

Jammu and Kashmir Elections: विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत 59 प्रतिशत से अधिक रिकॉर्ड की गई है. मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.

Jammu and Kashmir Elections: जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद हो रहे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान बुधवार को जम्मू क्षेत्र के डोडा जिले में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. पिछले कुछ महीनों में यहां आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि हुई है. पहले चरण के हुए मतदान में शाम 5 बजे तक 59 प्रतिशत से अधिक मतदान हुए हैं. अपनी सरकार चुनने के लिए विधानसभा चुनाव में भाग लेने पर खुशी व्यक्त करते हुए मतदाताओं ने यह भी उम्मीद जताई कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बाद जम्मू कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल हो जाएगा.

पहले चरण में 64 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 64 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है. डोडा और किश्तवाड़ समेत क्षेत्र के कुछ हिस्सों में जून से आतंकी गतिविधियों में वृद्धि हुई है, जिसमें दो अधिकारियों सहित छह सैन्यकर्मियों की जान चली गई और चार आतंकवादी मारे गए.

चुनाव को लेकर क्या बोले स्थानीय

भद्रवाह के घाटा गांव निवासी पंडित शांति प्रकाश (96) ने कहा, हमें खुशी है कि 10 साल के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, जिससे हमें अपनी सरकार चुनने का मौका मिला है. हमें उम्मीद है कि चुनाव के बाद राज्य का दर्जा बहाल हो जाएगा. चोबिया लिंक रोड के पास रहने वाले नवीन कोतवाल (64) ने कहा कि वह पिछले 10 वर्षों में जम्मू कश्मीर के लोगों पर हुए अन्याय के खिलाफ और राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए मतदान कर रहे हैं. चिनोडे गांव के पूर्व सरपंच खालिद बशीर मुगल (52) ने कहा कि मतदान की शुरुआत से ही मतदाताओं की भारी भीड़ लोगों की सरकार चुनने की इच्छा को दर्शाती है. पहली बार मतदान करने वाली बहनें मुकद्दस और मशैल ने कहा कि उन्होंने बेहतर भविष्य के लिए मताधिकार का इस्तेमाल किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >