Jammu And Kashmir Elections: गुलाम नबी आजाद की पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें किसे कहां से उतारा

Jammu Kashmir Assembly Elections: गुलाम नबी आजाद की पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की.

Jammu And Kashmir Elections: गुलाम नबी आजाद की पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद ने चुनाव को लेकर जो पहली सूची जारी की है, उसमें 13 का नाम शामिल है. सूची में पूर्व मंत्री मजीद वानी का नाम सबसे ऊपर है. उन्हें डोडा ईस्ट से मैदान में उतारा गया है. जबकि पूर्व विधायक मोहम्मद आमिन भट को देवसर से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है.

आजाद की पार्टी ने भदरवाह से पूर्व एडवोकेट जनरल को मैदान में उतारा

गुलाम नबी आजाद ने भदरवाह से पूर्व एडवोकेट जनरल को चुनावी मैदान में उतारा है. आजाद की पार्टी ने वहां से मोहम्मद असलम गनी केा टिकट दिया है. जबकि डोरू से डीडीसी मेंबर एडवोकेट सलीम पारे को उम्मीदवार बनाया है. अनंतनाग वेस्ट से डीडीसी मेंबर बिलाल अबमेद देवा को गुलाम नबी आजाद की पार्टी ने चुनावी टिकट दिया है.
यहां देखें पूरी सूची

  1. अब मजीद वानी (पूर्व मंत्री)- डोडा ईस्ट
  2. मोहम्मद आमिन भट (पूर्व विधायक)- देवसर
  3. मोहम्मद असलम गनी (पूर्व एडवोकेट जनरल)- भदरवाह
  4. एडवोकेट सलीम पारे (डीडीसी मेंबर)- डोरू
  5. मुनीर अहमद मीर- लोलाब
  6. बिलाल अबमेद देवा (डीडीसी मेंबर)- अनंतनाग वेस्ट
  7. नबी वानी – राजपोरा नेलौरा
  8. मीर अल्ताफ हुसैन- अनंतनाग
  9. कासिर सुल्तान गनाई- गांदरबाल
  10. नबी भट- ईदगाह
  11. आमिर अहमद भट- खन्यार
  12. निसार अहमद लोन- गुरेज
  13. पीर बिलाल अहमद- हजरातबल

पेंशन पर मोदी सरकार की बड़ी घोषणा, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >