जम्मू कश्मीर के DG जेल एचके लोहिया की गला रेतकर हत्या, शव को जलाने का प्रयास

जम्मू कश्मीर पुलिस प्रमुख ने कहा कि हत्यारे ने पहले एचके लोहिया को गला घोंटकर मौत के घाट उतारा और फिर उनके गले को काटने के लिए केचप की टूटी हुई बोतल का इस्तेमाल किया था तथा बाद में शव को आग लगाने की कोशिश की.

जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है. यहां डीजी जेल एचके लोहिया घर में ही मृत पाये गये हैं जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है. डीजी जेल के नौकर के फरार होने की बात कही जा रही है. खबरों की मानें तो जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया की उनके निवास पर हत्या कर दी गयी है. मामले में पुलिस को उनके घरेलू सहायक यानी नौकर पर शक है.

नौकर पर शक

मामले को लेकर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने घटना को “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” घटना बताया है और कहा कि जसीर नामक घरेलू सहायक को पकड़ने के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है, जो फरार है. संदिग्ध ने 57 वर्षीय लोहिया के शव को आग लगाने का भी प्रयास किया है.

जेल महानिदेशक के रूप में पदोन्नत

यहां चर्चा कर दें कि लोहिया को अगस्त में केंद्रशासित प्रदेश के जेल महानिदेशक के रूप में पदोन्नत और नियुक्त किया गया था. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू क्षेत्र) मुकेश सिंह ने बताया कि 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी लोहिया (52) शहर के बाहरी इलाके में अपने उदयवाला निवास पर मृत पाये गये. उनका गला रेता गया था और उनके शरीर पर जलने के निशान थे.

अपने पैर में कुछ तेल लगाया

पुलिस प्रमुख ने कहा कि घटनास्थल की प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि लोहिया ने अपने पैर में कुछ तेल लगाया होगा जिसमें कुछ सूजन दिखाई दे रही थी. उन्होंने कहा कि हत्यारे ने पहले लोहिया को गला घोंटकर मौत के घाट उतारा और फिर उनके गले को काटने के लिए केचप की टूटी हुई बोतल का इस्तेमाल किया था तथा बाद में शव को आग लगाने की कोशिश की.

लोहिया के कमरे के अंदर आग

पुलिस प्रमुख ने कहा कि अधिकारी के आवास पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने लोहिया के कमरे के अंदर आग देखी और उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण इसे तोड़ दिया. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने कहा कि घटनास्थल की प्रारंभिक जांच हत्या की ओर इशारा कर रही है. उन्होंने कहा कि घरेलू सहायक फरार है. उसकी तलाश शुरू कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक और अपराध दल मौके पर हैं.

अधिकारी ने कहा कि जांच प्रक्रिया शुरू हो गयी है. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस परिवार अपने वरिष्ठ अधिकारी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करता है.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >