Jammu And Kashmir: जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया

Jammu And Kashmir: जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया है.

Jammu And Kashmir: जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया है. फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है. मालूम हो बांदीपोरा जिले के अरागाम के वन क्षेत्र में गोलियों की आवाजें सुनी गईं, जिसके बाद बांदीपोरा क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

जम्मू-कश्मीर को लेकर अमित शाह ने की बड़ी बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को जम्मू-कश्मीर को लेकर बड़ी बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अपने निर्णायक चरण में है और हाल ही में हुई घटनाओं से पता चलता है कि आतंकवाद बड़ी संगठित आतंकी हिंसाओं से सिमट कर महज एक छद्म लड़ाई रह गया है. केंद्र शासित प्रदेश में, हाल में हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए ‘नॉर्थ ब्लॉक’ में एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को सफलता हासिल करने के वास्ते कश्मीर की तर्ज पर जम्मू संभाग में भी आतंकी गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने की नीति को लागू करने का निर्देश दिया. शाह ने कहा कि सरकार आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है. अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू क्षेत्र में हमलों के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा के लिए शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई थी.

सरकार नए तरीकों से आतंकवादियों पर नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध

अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी नीत सरकार नए तरीकों से आतंकवादियों पर नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध है. गृह मंत्री शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को मिशन मोड पर काम करने और समन्वित तरीके से त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. शाह ने कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. उन्होंने कहा कि भारत सरकार के प्रयासों से कश्मीर घाटी में काफी सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और आतंकवाद की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है. शाह ने 29 जून से शुरू होने जा रही वार्षिक अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की.

जम्मू-कश्मीर में पिछले चार दिनों में चार स्थानों पर आतंकी हमला

गौरतलब है कि आतंकवादियों ने पिछले चार दिनों में जम्मू-कश्मीर के रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार स्थानों पर हमले किए, जिनमें नौ तीर्थयात्रियों और सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई तथा सात सुरक्षाकर्मी और कई अन्य घायल हो गये थे. कठुआ जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी भी मारे गए और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ था. आतंकवादियों ने नौ जून को तीर्थयात्रियों की एक बस पर उस समय गोलीबारी की थी, जब यह शिवखोड़ी मंदिर से कटरा की ओर जा रही थी.

Also Read: Weather Forecast: दिल्ली सहित कई राज्य लू की चपेट में, झारखंड में मॉनसून प्रवेश के कोई संकेत नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >