IRCTC Scam Case: लालू-राबड़ी और तेजस्वी को कोर्ट से झटका, BJP बोली- घोटाले, हेराफेरी और जमीन हड़पना RJD का शासन मॉडल

IRCTC Scam Case: IRCTC घोटाला मामले में RJD प्रमुख लालू प्रसाद, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ कोर्ट ने आरोप तय किया है. इसपर बीजेपी ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि घोटाले, सरकारी ठेके देने में हेराफेरी और नौकरी का वादा कर लोगों की जमीन हड़पना राजद का शासन मॉडल है.

IRCTC Scam Case: बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने लालू यादव और उनके परिवार पर हमला करते हुए कहा, “तेजस्वी यादव बिहार को बदलने जा रहे हैं, जिनके खिलाफ विशेष अदालत द्वारा 420 (धोखाधड़ी के लिए पूर्ववर्ती भारतीय दंड संहिता की धारा 420) का आरोप तय किया जा रहा है.” रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि उन्होंने कथित तौर पर नौकरी का वादा करके गरीब लोगों से जमीनें हड़प लीं. भाजपा नेता ने पूछा कि क्या यही वह सामाजिक न्याय है जिसकी तेजस्वी और उनके परिवार के सदस्य बात करते हैं.

चारा खाना, कोलतार पीना, सरकारी ठेके देने में हेराफेरी लालू प्रसाद का शासन मॉडल : बीजेपी

रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया, ‘‘चारा खाना, कोलतार पीना, सरकारी ठेके देने में हेराफेरी करना और नौकरी का वादा करके जमीन हासिल करना लालू प्रसाद का शासन मॉडल था.’’ बीजेपी नेता ने लोगों से तेजस्वी के रोजगार के वादों के झांसे में न आने की अपील की. उन्होंने कहा, “आपको नौकरी तो नहीं मिलेगी, लेकिन अपनी जमीन गंवा देंगे.”

रविशंकर प्रसाद ने बताया क्या है मामला

रविशंकर प्रसाद ने पूरे मामले को बताया, कहा- “ब्रिटिश काल में रेलवे के अधीन 2 होटल थे. एक होटल, बीएनआर होटल, झारखंड के रांची में स्थित था और दूसरा पुरी में था. रेलवे इन होटलों के रखरखाव का काम किसी और को पट्टे पर देना चाहता था. पटना के सुजाता होटल्स को उस आवेदन के लिए योग्य बनाया गया था. केवल एक निविदा सही पाई गई, बाकी को खारिज कर दिया गया… होटल के मालिक, कोचर बंधुओं के पास पटना में 3 एकड़ का एक प्लॉट था, जिसकी कीमत 93 करोड़ रुपये थी… इसे प्रेम गुप्ता की पत्नी द्वारा संचालित एक कंपनी को बेच दिया गया था. फिर इसे कम कीमत पर यादव परिवार को बेच दिया गया… 1993 से 2007 तक, तेजस्वी यादव के पास 9 कृषि भूमि थी और 2 गैर-कृषि भूमि, पटना में 1 व्यावसायिक प्लॉट और भोपाल में 1…राबड़ी देवी के पास पटना में 3 कृषि और 4 गैर-कृषि भूमि, 1 व्यावसायिक और 5 आवासीय प्लॉट हैं…उनकी आय का स्रोत क्या है?…किस आधार पर बिहार के हर परिवार को नौकरी का वादा करके लुभाया जा रहा है?…उनका रिकॉर्ड रेलवे की संपत्ति बेचकर मुनाफा कमाने का है.”

कोर्ट ने लालू, राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय किया

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को आईआरसीटीसी घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे व राज्य में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय किया. विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला बनता है और भूमि हस्तांतरण के संबंध में गंभीर संदेह है. आरोप पढ़े जाने के बाद लालू और उनके परिवार ने खुद को निर्दोष बताया और मुकदमे का सामना करने की बात कही. यह मुकदमा अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में शुरू होने की संभावना है.

सीबीआई के आरोपपत्र में क्या है खास?

सीबीआई के आरोपपत्र के अनुसार, 2004 और 2014 के बीच कथित तौर पर एक साजिश रची गई थी, जिसके तहत पुरी और रांची स्थित भारतीय रेलवे के बीएनआर होटलों को पहले आईआरसीटीसी को हस्तांतरित किया गया और बाद में, इनके संचालन, रखरखाव और देखभाल के लिए, बिहार के पटना स्थित सुजाता होटल्स प्राइवेट लिमिटेड को पट्टे पर दे दिया गया. एजेंसी ने आरोप लगाया कि निविदा प्रक्रिया में धांधली और हेराफेरी की गई और निजी संस्था सुजाता होटल्स की मदद के लिए शर्तों में फेरबदल किया गया. आरोपपत्र में आईआरसीटीसी के समूह महाप्रबंधक वी के अस्थाना और आर के गोयल के साथ-साथ सुजाता होटल्स के निदेशक और चाणक्य होटल के मालिक विजय कोचर और विनय कोचर का भी नाम है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >