इन वेबसाइट का यूज करके IPL में लगा रहे थे सट्टा, पुलिस ने दबोचा

IPL 2026 Satta : उत्तर प्रदेश में आईपीएल (Indian Premier League) मैचों पर सट्टेबाजी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार किए गए, जिनके पास से करीब चार करोड़ रुपये बरामद हुए हैं.

IPL 2026 Satta : उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से करीब चार करोड़ रुपये नकद मिले. पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि आरोपी ‘बेटहब24 डॉट कॉम’ नाम की अवैध वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए सट्टेबाजी चला रहे थे. ये लोग ‘मास्टर आईडी’ और ‘सब आईडी’ बनाकर ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए धंधा फैला रहे थे.

दो आरोपियों को रंगे हाथों सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया गया

यह कार्रवाई शहर में आईपीएल मैचों पर सट्टेबाजी की कई शिकायतें मिलने के बाद की गई. पुलिस ने मंगलवार (21 अप्रैल) रात गोविंदपुरी पुल के पास एक गाड़ी को रोका और दो आरोपियों को रंगे हाथों मोबाइल फोन पर सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन दो आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने किदवई नगर में एक किराए के मकान पर छापा मारा, जहां तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

सरगना मनीष उर्फ ‘प्रोफेसर’ फरार

पुलिस ने 3.91 करोड़ रुपये नकद, तीन नोट गिनने वाली मशीनें, एक नोट जांचने वाली मशीन और अन्य सामान बरामद किया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कार्तिक लखवानी, राजकुमार, कल्पेश, रवि नाई और विष्णु के रूप में हुई है. आगे पुलिस ने बताया कि रैकेट का सरगना मनीष उर्फ ‘प्रोफेसर’ फरार है और उसे पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >