आईफोन की चाहत ने युवक को बना दिया हत्यारा, पैसे कम होने के कारण ले ली डिलीवरी मैन की जान

हत्या के बाद युवक को समझ ही नहीं आ रहा था कि लाश का क्या करें. ऐसे में उसने चीन दिनों तक शव को अपने घर में ही रखा. तीन दिनों के बाद उसने लाश को बोरे से ढक कर रेलवे स्टेशन पहुंच गया.

आईफोन के लिए लोगों की दिवानगी इस कदर बढ़ती जा रही है कि इसके लिए वे अब किसी की जान लेने से भी नहीं गुरेज कर रहे है. ताजा मामला कर्नाटक के हासन का है, जहां आईफोन पाने की सनक में एक युवक ने डिलीवरी मैन को ही मार डाला. दरअसल, युवक ने आईफोन के लिए ऑर्डर दिया था लेकिन जब डिलीवरी मैन फोन लेकर आया तो युवक के पास पैसे नहीं थे, जिसके बाद युवक ने डिलीवरी मैन की चाकू मारकर हत्या कर दी.

आईफोन के लिए हत्या: पूरा मामला आईफोन को लेकर शुरू हुआ. दरअसल कर्नाटक के हसन स्थित अरसीकेरे शहर में एक युवक हेमंत दत्त ने ई-कॉमर्स पोर्टल पर सेकेंड हैंड आईफोन के लिए ऑर्डर दिया था. जब फोन की डिलीवरी लेकर डिलीवरी मैन आरोपी के घर पहुंचा, लेकिन आरोपी के पास भुगतान के लिए पैसे नहीं थे. इसके बाद आरोपी ने पैसे लेकर आने की बात कही और डिलीवरी मैन को अंदर बुलाकर घर में बैठाया. इसी दौरान वो चाकू लेकर आया और डिलीवरी मैन पर कई वार कर दिए. सबसे बड़ी बात की मृतक डिलीवरी मैन का नाम भी भी हेमंत था.

तीन दिनों तक घर में ही रखा शव: हत्या के बाद युवक को समझ ही नहीं आ रहा था कि लाश का क्या करें. ऐसे में उसने चीन दिनों तक शव को अपने घर में ही रखा. तीन दिनों के बाद उसने लाश को बोरे से ढक कर रेलवे स्टेशन पहुंच गया. रेलवे स्टेशन के पास पहुंचकर वहीं लाश को जला दिया.

Also Read: शिवसेना के ट्विटर हैंडल और वेबसाइट को उद्धव ठाकरे कैंप ने किया डिलीट, जानिए क्यों हट गया ब्लू टिक का निशान

जली लाश मिलने के बाद हुआ हत्या का खुलासा: इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को अर्सिकेरे शहर स्थित अंककोप्पल रेलवे स्टेशन के पास एक जला हुआ शव मिला था. लाश की जांच के लिए पुलिस की ओर से एक टीम का गठन किया. टीम ने घटना की जांच की तो पूरा मामला सामने आया. महज एक फोन के लिए किसी की हत्या कर दी गई. वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >