CoronaLockdown : Fake News से परेशान हुए अजीम प्रेमजी, 50 हज़ार करोड़ दान को लेकर बताया सच

प्रेमजी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में नहीं बल्कि करीब एक साल पहले मार्च 2019 में उन्होंने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के लिए 52750 करोड़ रुपये दान किया था.

सारी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से परेशान है और ऐसे मुश्किल मौके पर कई हाथ मदद के लिए उठ रहे हैं. इस बीच विप्रो लिमिटेड के एमडी और संस्थापक अजीम प्रेमजी की एक खबर तेजी से वायरल हो रही है. सोशल मीडिया पर उनकी दरियादिली को प्रणाम कर रहे हैं. दरअसल खबर जो इस समय सोशल मीडिया में वायरल हो रही है उसके अनुसार प्रेमजी ने कोरोना के लिए 50,000 करोड़ रुपये दान किये हैं. लेकिन ये खबर पूरी तरह से गलत साबित हुई है. खुद कंपनी के अधिकारियों ने साफ किया है कि ये खबर गलत है.

जब उनकी कंपनी से इस वायरल दावे के बारे में पूछा गया तो जवाब न में था. कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि दान तो किये गये हैं, लेकिन एक साल पहले की ये खबर है. बताया गया प्रेमजी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में नहीं बल्कि करीब एक साल पहले मार्च 2019 में उन्होंने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के लिए 52750 करोड़ रुपये दान किया था.

मालूम हो अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने शिक्षा के क्षेत्र में भी को आगे बढ़ाने का काम कर रही है. यह संस्था अभी कई क्षेत्रों में काम करने के लिए राज्य सरकारों के साथ साझेदारी की है. अजीम प्रेमजी फाउंडेशन का कार्य भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों ते अलावा कर्नाटक, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पुदुचेरी, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में फैला हुआ है.

सोशल मीडिया पर अजीम प्रेमजी की तारीफ की जा रही है. इसके अलावा अजीम प्रेमजी के दान को लेकर लोग अंबानी और अड़ानी ग्रुप पर निशाना साध रहे हैं, कि अभी तक उन्होंने दान क्यों नहीं दिया. अजीम प्रेमजी ने अपनी मां के सामाजिक कार्यों एवं चैरेटेबल कामकाज से प्रेरित होकर 875 करोड़ रुपये के साथ, द अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की शुरुआत की थी.

इसके अलावा, महिलाओं और लड़कियों ने हर दिन 3.26 बिलियन घंटे अवैतनिक देखभाल के काम में लगाए और भारतीय अर्थव्यवस्था में कम से कम 19,000 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया; जो 2019 में भारत के पूरे शिक्षा बजट का 20 गुना (93,000 करोड़ रुपये) है.

वैश्विक मोर्चे पर, रिपोर्ट में कहा गया है कि “2019 में, दुनिया के अरबपतियों, केवल 2,153 लोगों के पास, 4.6 बिलियन से अधिक लोगों की संपत्ति थी. दुनिया में सबसे अमीर 22 पुरुष अफ्रीका की सभी महिलाओं की तुलना में अधिक संपत्ति रखते हैं.इस वक्त भारत में सबसे ज्यादा कोरोन पीड़ित केरल राज्य से हैं, वहां पर 137 लोग कोरोना वायरस से ग्रसित पाए गए हैं, 8 लोग हैं और इसके अलावा 11 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है.

कोरोना वायरस का सबसे अधिक असर केरल में है, जहां 176 लोग COVID-19 से संक्रमित हुए हैं. महाराष्ट्र में 157, कर्नाटक में 64, तेलंगाना में 59, उत्तर प्रदेश में 49, राजस्थान में 45, गुजरात में 44, दिल्ली में 39, तमिलनाडु में 35, हरियाणा में 33, पंजाब में 33, मध्य प्रदेश में 26, जम्मू-कश्मीर में 18, लद्दाख में 13, आंध्र प्रदेश में 12, पश्चिम बंगाल में 10, बिहार में 9, चंडीगढ़ में 7, छत्तीसगढ़ में 6 और उत्तराखंड में 5 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >