IndiGo Viral Video: इंडिगो के यात्री ने पायलट को क्यों मारा? इस मॉडल ने किया पूरा खुलासा

विमान के अंदर एक यात्री ने इंडिगो विमान के को-पायलट की घोषणा करने के दौरान पिटाई कर दी जिसका वीडियो सामने आया है. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखें क्या हुआ था विमान में

दिल्ली में खराब मौसम के कारण विमानों के उड़ान में देरी हो रही है. इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो तेजी से सोमवार को वायरल हुआ जिसपर लोग लगातार प्रतिक्रिया देते नजर आए. यह वीडियो इंडिगो विमान का था जिसमें एक यात्री को-पायलट पर हमला करते दिख रहा है. वायरल वीडियो रविवार का है और इस वक्त विमान में आरोपी युवक के साथ कई लोग यात्रा कर रहे थे. इन यात्रियों में एक रूसी मॉडल और एक्ट्रेस एवगेनिया बेल्सकिया भी थीं जिन्होंने पूरे वाकये का खुलासा किया है.

क्या बताया एक्ट्रेस एवगेनिया बेल्सकिया

एक्ट्रेस एवगेनिया बेल्सकिया अपनी टीम के साथ दिल्ली-गोवा विमान में ही थीं, जब रविवार को एक यात्री ने को-पायलट पर हमला किया. बेल्सकिया ने बताया कि विमान के 13 घंटे की देरी के कारण यात्री गुस्से में थे. वे इस स्थिति के बिगाड़ने के लिए कुछ बहुत पायलट को दोषी मान रहे थे. ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में एवगेनिया बेल्सकिया ने कहा कि बेशक, पायलट को मारना गलत था लेकिन बहुत ज्यादा देर होने की वजह से यात्री गुस्से में और परेशान थे.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, दिल्ली और गोवा के बीच इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 2175 पर एक यात्री साहिल कटारिया को को-पायलट अनुप कुमार के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. को-पायलट दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान में देरी की घोषणा कर रहे थे.

Also Read: जाना था गोवा पहुंच गये ह��ालात! इंडिगो विमान के कैप्टन को यात्री ने जड़ दिया जोरदार मुक्का, देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आपको बता दें कि, जो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दिल्ली के अमर कॉलोनी के निवासी साहिल कटारिया दिख रहे हैं. साहिल गुस्से में अनूप कुमार को मारते हुए नजर आ रहे हैं जो उड़ान में देरी की घोषणा कर रहे थे. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 10 घंटे से ज्यादा की देरी के बाद शाम 6 बजे दिल्ली से उड़ान भरी.

Also Read: फ्लाइट्स की देरी पर यात्रियों को Whatsapp के जरिए एयरलाइंस देगी जानकारी, DGCA ने जारी की SOP

आपको बता दें कि दिल्ली में घने कोहरे के कारण यात्रा संबंधी परेशानियां बढ़ गईं हैं. विमान के साथ-साथ ट्रेन भी देर से चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >