IndiGo की बढ़ीं मुश्किलें, पैसेंजर्स के रनवे पर बैठकर खाना खाने के मामले में जारी हुई नोटिस

जानी मानी एयरलाइन इंडिगो की मुश्किलें बढ़ गई है. रन वे पर यात्रियों के खाना खाने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद उड्डयन मंत्रालय ने संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है. उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो को कारण बताओ नोटिस दिया है.

IndiGo की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. यात्रियों के रनवे पर बैठकर खाना खाने वाली घटना ने अब तूल पकड़ लिया है. इस मामले को लेकर उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. मंत्रालय ने विमानन कंपनी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. उड्डयन मंत्रालय ने इस मामले में एक बैठक के बाद इंडिगो को नोटिस जारी किया है. मंत्रालय ने कहा कि इस मामले में इंडिगो पर जुर्माना भी लग सकता है. गौरतलब है कि इंडिगो को यह नोटिस यात्रियों के एयरपोर्ट रनवे पर बैठकर खाना खाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद जारी किया गया है.

रनवे पर यात्रियों ने खाया खाना
गौरतलब है कि मुंबई हवाई अड्डे पर इंडिगो विमान के यात्रियों की फ्लाइट काफी देर था. खराब मौसम के कारण फ्लाइट उड़ान नहीं भर पा रही थी. विमानन कंपनी की ओर से यात्रियों को फ्लाइट डिले होने की सूचना तक नहीं दी गई. इसके अलावा यात्रियों को ढंग से बैठकर खाना खाने की जगह भी नहीं दी गई, जिसके बाद यात्री रनवे पर बैठकर ही खाना खाने लगे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो के वायरल होने के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंडिगो पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया.

गुस्साए यात्री ने चला दिया था पायलट पर मुक्का
बीते दिन इंडिगो विमान में हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला था. दिल्ली हवाई अड्डे में एक यात्री ने उड़ान में देरी होने पर अपना आपा खोते हुए पायलट पर ही मुक्का चला दिया. इंडिगो विमान के अंदर काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. एयर होस्टेस लगातार शांत रहने की अपील करती रही लेकिन उस यात्री का गुस्सा सातवें आसमान पर था. उसने आव देखा न ताव पायलट पर ही हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि विमान के उड़ान भरने में लगातार देरी और कोई सूचना नहीं मिलने के कारण यात्री ने अपना आपा खोते हुए पायलट पर मुक्का चला दिया था. हालांकि बाद में आरोपी यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

डीजीसीए ने जारी किया एसओपी
इधर घटना के बाद जीजीसीए (DGCA) ने सभी एयरलाइंस के लिए बेहतर कम्यूनिकेश और यात्रियों की सुविधा के लिए एक एसओपी भी जारी कर दिया है. DGCA ने अपने SOP के जरिए सभी एयरलाइन्स से कहा है कि वो विमान के उड़ान में देरी की सारी जानकारी साझा करें. DGCA ने कहा है कि एयरलाइन्स Whatsapp के जरिए भी जानकारी साझा करें. जिसमें उड़ान से संबंधित सभी जानकारी हो. वहीं इस हंगामे के बाद नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि यात्रियों का खराब आचरण किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि इस आचरण को कानून के मौजूदा प्रावधानों के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा. 


Also Read: अयोध्याः ‘कांग्रेस के कारण रामलला तंबू में…’ महंत राजू दास का बड़ा बयान, दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >