IndiGo Flight: अबू धाबी से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट को मस्कट किया गया डायवर्ट, यात्रियों में हड़कंप

IndiGo Flight: अबू धाबी से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को अचानक मस्कट की ओर डायवर्ट कर दिया गया, जिससे यात्रियों में अफरी-तफरी मच गई.

IndiGo Flight: अबू-धाबी से दिल्ली की फ्लाइट को मस्कट डायवर्ट करने को लेकर इंडिगो के प्रवक्ता ने जानकारी दी. उन्होंने कहा, अबू धाबी से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 1406 को तकनीकी समस्या के कारण मस्कट की ओर मोड़ दिया गया. उन्होंने बताया, आवश्यक जांच के बाद विमान को फिर से चालू कर दिया जाएगा.

यात्रियों को मस्कट के होटल में ठहराया गया

इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया, विमान के सभी यात्रियों को मस्कट के होटल में ठहरने की सुविधा दी गई है और गंतव्य तक उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. विमानन कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद जताया.

माइक्रोसॉफ्ट सर्वर खराबी के कारण गोवा से इंडिगो एयरलाइन की पांच उड़ानें हुई थीं रद्द

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में वैश्विक तकनीकी व्यवधान के कारण शुक्रवार को गोवा के दो हवाई अड्डे से रवाना होने वाली इंडिगो एयरलाइन की पांच उड़ानें रद्द कर दी गईं थीं. जबकि कई अन्य विमानों ने देरी से उड़ान भरी. मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि गोवा से मुंबई के लिए रात आठ बजकर 40 मिनट पर एक विमान को रवाना होना था, वहीं रात 10 बजकर 10 मिनट पर एक अन्य विमान को बेंगलुरु के लिए उड़ान भरना था, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में वैश्विक तकनीकी व्यवधान के कारण दोनों उड़ानों को रद्द करना पड़ा.

बिहार को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >