'राफेल' जेट उड़ाने वाली भारतीय महिला पायलट शिवांगी सिंह फ्रांस में होने वाले अभ्यास में IAF का हिस्सा बनीं

राफेल फाइटर जेट उड़ाने वाली भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट फ्रांस में बहुराष्ट्रीय अभ्यास 'ओरियन' में हिस्सा ले रही भारतीय वायुसेना की टुकड़ी का हिस्सा हैं. 2020 में, फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिंह राफेल पायलट के रूप में चुने जाने के बाद राफेल उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनीं.

नई दिल्ली: राफेल फाइटर जेट उड़ाने वाली भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट फ्रांस में बहुराष्ट्रीय अभ्यास ‘ओरियन’ में हिस्सा ले रही भारतीय वायुसेना की टुकड़ी का हिस्सा हैं. भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने कहा कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह अभ्यास में भाग लेने के लिए फ्रांस में हैं, जहां भारत ने देश के बाहर पहली बार राफेल जेट भेजे हैं.

फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिंह 2017 में भारतीय वायु सेना (IAF) में शामिल हुईं

भारतीय वायुसेना ने इस साल जनवरी में अंतरराष्ट्रीय अभ्यास के लिए पहली बार एक महिला फाइटर पायलट को भेजा था, जब स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी ‘धर्म गार्जियन’ अभ्यास के लिए जापान गई थीं. फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिंह 2017 में भारतीय वायु सेना (IAF) में शामिल हुईं और उन्हें IAF के महिला लड़ाकू पायलटों के दूसरे बैच में शामिल किया गया.

2020 में लेफ्टिनेंट सिंह राफेल उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनीं.

आपको बताएं कि, 2020 में, फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिंह एक कठोर चयन प्रक्रिया के बाद राफेल पायलट के रूप में चुने जाने के बाद राफेल उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >