Jammu Kashmir: बारामूला में सेना ने घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम की, तीन आतंकी ढेर, अभियान जारी

आतंकियों की घुसपैठ को लेकर पीर पंजाल ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर पीएमएस ढिल्लों ने कहा है कि सुरक्षाकर्मियों ने 3 आतंकवादियों ने घुसपैठ करने की कोशिश के बाद ढेर कर दिया है. उन्होंने बताया कि 2 आतंकवादियों के शव बरामद हो गये हैं, जबकि तीसरा आतंकवादी मारा गया लेकिन उनका शव बरामद नहीं हुआ है.

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आज यानी शनिवार को सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा (LoC, एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के उरी क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके हथलंगा में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया गया. आतंकियों की घुसपैठ को लेकर सेना की ओर से सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक ट्वीट भी किया गया है जिसमें लिखा गया है कि भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान में बारामूला के उरी में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है. इसमें बताया गया कि तीन आतंकवादियों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद मुस्तैद सैनिकों ने उनका मुकाबला किया. और तीनों को ढेर कर दिया. 

आतंकियों की घुसपैठ को लेकर पीर पंजाल ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर पीएमएस ढिल्लों ने कहा है कि भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान में आज घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया. सुरक्षाकर्मियों ने 3 आतंकवादियों ने घुसपैठ करने की कोशिश के बाद ढेर कर दिया है. ब्रिगेडियर ढिल्लों ने कहा कि 2 आतंकवादियों को मार गिराने के बाद उनके शव को बरामद कर लिया गया है, जबकि तीसरा आतंकवादी मारा गया लेकिन एलओसी और आसपास के क्षेत्र में पाक पोस्ट की ओर से जारी गोलीबारी के कारण उनका शव बरामद नहीं हुआ है. हालांकि तलाशी अभियान जारी है.

अनंतनाग में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चौथे दिन भी जारी

इधर, अनंतनाग में आतंकवादियों के खिलाफ सेना का अभियान आज यानी चौथे दिन भी जारी है. सेना और सुरक्षाबल ड्रोन और हेलीकॉप्टर की मदद से आतंकियों की तलाश कर रहे हैं. गौरतलब है कि अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के तीन अधिकारी और एक अन्य जवान शहीद हो गये थे. बता दें, दक्षिणी कश्मीर के कोकेरनाग इलाके में गडोले के जंगलों में आतंकवादियों के ठिकानों का पता लगाने के लिए सुरक्षाबल ड्रोन और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर रही है. वहीं, आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने उनके ठिकानों का अदाज लगाकर मोर्टार के गोले दागे.

आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

इससे पहले शुक्रवार को बारामूला में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी मॉड्यूल का सुरक्षाबलों ने पर्दाफाश किया. साथ ही आतंकवादियों के दो मददगारों को गिरफ्तार भी किया गया. गिरफ्तार आतंकियों के पास से हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किया गया है. पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर कश्मीर के बारामूला में उरी इलाके में लश्कर के दो आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आतंकियों की पहचान मीर साहिब बारामूला निवासी जैद हसन मल्ला और स्टेडियम कॉलोनी बारामूला के मोहम्मद आरिफ चन्ना के रूप में की गई.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >