India China Border: भारतीय सेना ने लद्दाख सेक्टर में सिंधु नदी पर बनाया पुल, चीन को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

भारतीय सेना के कोर ऑफ इंजीनियर्स ने लद्दाख सेक्टर में सिंधु नदी पर जो पुल तैयार किया है, उसमें सेना की गाड़ियां फर्राटा दौड़ रही हैं. सेना के भारी से भारी वाहन उस पुल पर आसानी से आना-जाना कर पा रही हैं. पुल निर्माण का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

भारत-चीन सीमा पूर्वी लद्दाख में 28 महीने से जारी गतिरोध खत्म होने के कगार पर है. 12 सितंबर तक दोनों देशों की सेना पीछे हट जायेंगी. इस बीच एएनआई के हवाले से खबर है कि भारतीय सेना लद्दाख सेक्टर में सिंधु नदी पर पुल बनाया है. जिससे चीन की नापाक इरादे का मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना दे पायेगी.

सिंधु नदी पर बनाये गये पुल पर फर्राटा भर रही हैं सेना के वाहन

भारतीय सेना के कोर ऑफ इंजीनियर्स ने लद्दाख सेक्टर में ���िंधु नदी पर जो पुल तैयार किया है, उसमें सेना की गाड़ियां फर्राटा दौड़ रही हैं. सेना के भारी से भारी वाहन उस पुल पर आसानी से आना-जाना कर पा रही हैं. पुल निर्माण का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

Also Read: India China Standoff: भारत के आगे झुका चीन, दो साल बाद गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स से पीछे हटने के लिए तैयार

चीन को मुंहतोड़ जवाब देगा भारत

चीन सीमा से सटे लद्दाख सेक्टर में भारतीय सेना द्वारा सिंधु नदी में बनाये गये पुल से जवानों का काफी फायदा होगा. भारतीय सीमा पर चीनी सेना की गतिविधि हमेशा जारी रहती है. वैसे में भारतीय सेना ड्रैगन को मुंहतोड़ जवाब दे सकती है.

सेना प्रमुख ने लद्दाख में उड़ाया अपाचे हेलीकॉप्टर

सेना प्रमुख मनोज पांडे ने लद्दाख के दो दिवसीय दौरे में भारतीय सेना की ताकत अपाचे हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी. इस दौरान उन्हें अपाचे हेलिकॉप्टर की विशेषताओं से परिचित कराया गया और इसकी क्षमताओं तथा भूमिकाओं के बारे में जानकारी दी गई.

पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 से सैनिकों की वापसी के बीच सेना प्रमुख का लद्दाख दौरा

लद्दाख के गोगरा-हॉटस्प्रिंग इलाके से भारतीय और चीनी सेना के पीछे हटना शुरू करने के दो दिन बाद थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में समग्र सुरक्षा स्थिति की व्यापक समीक्षा की. जनरल पांडे क्षेत्र में तैनात अधिकारियों और सैनिकों के साथ बातचीत के अलावा पर्वत प्रहार सैन्य अभ्यास का भी गवाह बने. इस अभ्यास में तोप और अन्य प्रमुख हथियार प्रणालियों की परिचालन क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया.

चीन सीमा पर भारतीय सेना की तैयारियों के बारे में सेना प्रमुख ने लिया जायजा

जनरल पांडे को भारतीय सेना की युद्ध की समग्र तैयारियों के अलावा भारत और चीन के सैनिकों के गोगरा-हॉटस्प्रिंग इलाके से हटने की जानकारी भी दी गई. लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने जनरल पांडे को पेट्रोलिंग प्वाइंट 15 से दोनों पक्षों की सेना के वापस हटने सहित समग्र सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >