Weather Today: बिहार-ओडिशा समेत आज कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक, 19 सितंबर से शुरू हो सकती है मानसून की विदाई

देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. 15 सितंबर को पूर्वोत्तर, उत्तर भारत और पूर्वी भारत के कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है. वहीं, 19 सितंबर के आसपास मानसून की वापसी शुरू हो सकती है.

Weather Update 15 September: देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर अभी जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक 15 सितंबर को पूर्वोत्तर, उत्तर भारत और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं, मानसून की वापसी को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. IMD के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से अनुकूल हो सकती हैं.

पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अनुमान

IMD के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय में 15 से 18 सितंबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर के इन इलाकों में बारिश की गतिविधियां अगले कुछ दिनों तक बनी रहने का अनुमान है.

दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा में बारिश

उत्तर-पश्चिम भारत में भी मौसम पूरी तरह साफ नहीं होगा. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कुछ स्थानों पर बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है. इन इलाकों में 18 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है.

Diwali-Chhath Special Trains: बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें

बिहार और ओडिशा में भी बारिश

बिहार के कुछ हिस्सों में 15 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. वहीं ओडिशा में भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है. 

हिमाचल प्रदेश में भी कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक का अनुमान है. कुछ इलाकों में भारी बारिश की स्थिति बन सकती है.

महाराष्ट्र में भी बारिश का दौर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. मुंबई समेत कुछ हिस्सों में 15 सितंबर को बारिश की संभावना बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: Video: ठाणे में रेत से बना अनोखा पंचमुखी गणेश, लोगों के आकर्षण का बना केंद्र

19 सितंबर के आसपास शुरू हो सकती है मानसून की विदाई

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से अनुकूल होने की संभावना है. सामान्य तौर पर मानसून की वापसी की शुरुआत पश्चिमी राजस्थान से होती है और इसके बाद यह धीरे-धीरे देश के दूसरे हिस्सों से पीछे हटता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >