Kal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल

देश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. IMD ने 20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई है. जानिए किन- किन राज्यों में होगी तेज बारिश.

Kal Ka Mausam: 8 सितंबर को देश के एक बड़े हिस्से में मानसून अपनी पूरी ताकत दिखाएगा, जिसमें 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश असर देखने को मिलेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक,यूपी-MP-बिहार समेत 20 राज्यों में भारी बारिश होने के आसार हैं.

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में 8 सितंबर को कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के गंगा के मैदानी इलाकों में तेज बारिश हो सकती है, जिसमें इटावा, कानपुर जैसे शहर शामिल हैं. पश्चिमी यूपी में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है.

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड के कई पहाड़ी जिलों में बारिश का असर देखने को मिलेगा. देहरादून, नैनीताल, ऋषिकेश, चमोली और केदारनाथ समेत कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है. उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. यात्रियों और स्थानीय निवासियों को भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसे खतरों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.

बिहार में फिर मजबूत होगा मानसून

बिहार में 24 घंटे के बाद मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर तेज होने का अनुमान है. उत्तरी बिहार के चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और भागलपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. बारिश के साथ कई इलाकों में गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है.

राजस्थान के इन जिलों में बरसेंगे बादल

राजस्थान में पूर्वी हिस्से में बारिश की संभावना ज़्यादा है. अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, कोटा और बारां समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है. हालांकि, पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर जैसे इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने का अनुमान है.

दिल्ली-NCR में कमजोर पड़ेगा मानसून

दिल्ली-NCR और हरियाणा में 8 सितंबर से मानसून की गतिविधियां कुछ कमजोर पड़ सकती हैं. राजधानी दिल्ली में धूप और बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है. आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बावजूद मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने का अनुमान है.

पंजाब और हिमाचल में सीमित बारिश

पंजाब और हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, हिमाचल और पंजाब के उत्तरी इलाकों, खासकर पठानकोट और अमृतसर के आसपास हल्की बौछारें देखने को मिल सकती हैं.

MP में भी सक्रिय रहेगा मानसून

मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है. राज्य के मध्य और पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, जबलपुर, उज्जैन और इंदौर समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है.

छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बढ़ेगी बारिश

छत्तीसगढ़ में 8 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है. राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. ओडिशा के तटीय इलाकों में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.

झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश

झारखंड में बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है. रांची, जमशेदपुर, दुमका और हजारीबाग समेत कई इलाकों में आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.

बंगाल और सिक्किम में भी बारिश तेज होने के आसार

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी मानसून सक्रिय रहने वाला है. गंगीय पश्चिम बंगाल में 8 और 9 सितंबर को भारी बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है. वहीं उत्तरी बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों में भी बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बरसेंगे बादल

पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मानसूनी हवाओं का असर बना रहेगा. इन राज्यों के कई हिस्सों में बारिश ज़्यादा हो सकती है.

दक्षिण भारत में उमस करेगी परेशान

दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश के बजाय गर्म और उमस भरा मौसम लोगों को परेशान कर सकता है. तटीय आंध्र प्रदेश और केरल के कुछ इलाकों में गर्मी और उमस बनी रहने की संभावना है. वहीं तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today: राजस्थान के जयपुर- उदयपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 24 घंटे में बदलेगा मौैसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >