Today Newsletter: देश के तीन दर्जन जिलों में कोरोना की दर औसत से अधिक, पढ़ें अब तक की 5 बड़ी खबरें

Today Newsletter, 25 December 2022: झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत समूची हिंदी पट्टी की बड़ी खबरें आपको इस Newsletter में मिलेंगी. इसमें आपको Life Style news, National news, International news, Sports News, Hyperlocal News पढ़ने को मिलेंगी.

Coronavirus Update: देश के तीन दर्जन जिलों में कोरोना की दर औसत से अधिक, जानें क्या आपका जिला भी है इसमें

चीन सहित कई देशों में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके बाद भारत ने एहतियातन कई कदम फौरन उठाया है. कोरोना के संक्रमण का प्रसार ना हो इसके लिए कई अहम बैठकें हो रहीं है. इस बीच खबर आ रही है कि भारत में कोविड-19 की औसत राष्ट्रीय दर अभी 0.21 प्रतिशत के सामान्य स्तर पर है लेकिन देश के तीन दर्जन जिलों में यह एक प्रतिशत से अधिक तथा आठ जिलों में पांच प्रतिशत से अधिक दर्ज की गयी है.  विस्तृत खबर

झारखंड के मुख्यमंत्री और हेमंत सोरेन के बारे में Google पर क्या-क्या खोज रहे लोग

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हैं हेमंत सोरेन (Jharkhand Chief Minister Hemant Soren). 29 दिसंबर 2022 को हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली झामुमो-कांग्रेस-राजद की महागठबंधन (JMM-Congress-RJD Grand Alliance) सरकार के तीन साल पूरे हो जायेंगे. विस्तृत खबर

Tunisha Sharma Suicide: मुंबई पुलिस ने जारी किया बयान, कहा- ब्लैकमेलिंग या ‘लव जिहाद’ का कोई एंगल नहीं

एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में जांच जारी है. मुंबई पुलिस के एसीपी चंद्रकांत जाधव ने एक्ट्रेस के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बयान जारी किया है. उनका कहना है कि, तुनिशा शर्मा एक टीवी शो में बतौर एक्ट्रेस काम करती थीं. उनके और शीजान खान का लव अफेयर था. 15 दिन पहले उनका ब्रेकअप हुआ था जिसके बाद तुनिशा ने अपने शो के सेट पर आत्महत्या कर ली. विस्तृत खबर

वोट मांगकर हमें शर्मिंदा न करें, दरभंगा के इस मोहल्ले में लगा दिया गया है ये बोर्ड, जानें पूरा मामला

बिहार में नगर निकाय के दूसरे चरण का मतदान होना है. पटना समेत कई शहरों में उम्मीदवार घर-घर जाकर वोट की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन दरभंगा में एक मोहल्ला ऐसा है जहां उम्मीदवारों से बात तक करने को कोई मतदाता तैयार नहीं है. मामला दरभंगा नगर निगम के वार्ड नंबर-42 और 43 का है. विस्तृत खबर

20 हजार रुपये देकर घर ले जाएं Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक, यहां पाएं लोन और ब्याज की पूरी जानकारी

 देश में इलेक्ट्रिक बाइक्स की डिमांड काफी तेजी से बढ़ती जा रही है. इसी डिमांड को देखते हुए Revolt ने भारत में अपने RV400 को लॉन्च किया है. इस बाइक को जबरदस्त डिजाइन और रेंज के लिए ग्राहकों द्वारा पसंद किया जाता है. केवल रेंज ही नहीं इस बाइक में आपको टॉप स्पीड भी कमाल की मिल जाती है. अगर आप आने वाले साल अपने लिए एक नयी इलेक्ट्रिक बाइक की तलाश में हैं तो हम आपसे इस बाइक को चेकआउट करने के लिए जरूर कहेंगे. विस्तृत खबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >