India-Qatar Relations: भारत-कतर के बीच कई समझौते, द्विपक्षीय व्यापार 28 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य

India-Qatar Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हम्माद अल-सानी के बीच मंगलवार को कई मुद्दों पर चर्चा हुई और समझौते हुए. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया.

India-Qatar Relations: विदेश मंत्रालय ने बताया, भारत-कतर के बीच राजनीति, व्यापार, निवेश, सुरक्षा, ऊर्जा, संस्कृति, शिक्षा, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्थिरता और आपसी संबंधों को लेकर कई समझौते हुए. इसके अलावा अगले पांच साल में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 28 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई.

2000 से 2024 तक भारत को कतर से 1.5 अरब डॉलर एफडीआई प्राप्त हुआ

पिछले साल मोदी की कतर यात्रा के दौरान भारत ने खाड़ी देश से एलएनजी आयात को 2048 तक 20 साल बढ़ाने के लिए 78 अरब डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. अप्रैल, 2000 से सितंबर, 2024 के दौरान भारत को कतर से 1.5 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्राप्त हुआ.

यह भी पढ़ें: Mamta Banerjee Kumbh Statement: ममता बनर्जी के ‘मृत्यु कुंभ’ वाले बयान पर बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

कतर के अमीर को पीएम मोदी ने कहा भाई

कतर के अमीर के साथ बातचीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “आज मेरे भाई, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ बहुत ही उपयोगी बैठक हुई. उनके नेतृत्व में कतर ने प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ है. वह मजबूत भारत-कतर मित्रता के लिए भी प्रतिबद्ध हैं. यह यात्रा और भी खास है क्योंकि हमने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया है.”

कतर के अमीर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद कतर के अमीर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. राष्ट्रपति भवन में मुलाकता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >