India Pakistan War: सचिन पायलट का बड़ा बयान, ‘पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा है, 1994 वाली संसद की प्रस्ताव फिर दोहराएं

India Pakistan War: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भारत-पाक सीजफायर और अमेरिकी भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा है. उन्होंने 1994 में सर्वसम्मत रूप से पास संसद प्रस्ताव को दोहराने की मांग की, जिसमें PoJK को वापस लेने की बात कही गई थी.

India Pakistan War: भारत-पाकिस्तान के बीच अचानक हुए सीजफायर और उसके कुछ ही घंटों बाद हुए उल्लंघन पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने न सिर्फ भारतीय सेना की सराहना की, बल्कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अमेरिका की भूमिका पर भी सवाल उठाए. पायलट ने यह भी मांग की कि संसद में 1994 वाला प्रस्ताव दोहराया जाए, जिसमें पाक अधिकृत कश्मीर (PoJK) को भारत का अभिन्न हिस्सा माना गया था.

सचिन पायलट ने भारतीय सेना की तत्परता और मजबूती की प्रशंसा करते हुए कहा,“भारतीय सशस्त्र बलों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे दुनिया की किसी भी सेना से कम नहीं हैं. 24 घंटों में हालात तेजी से बदले हैं. सेना हर मोर्चे पर पूरी तरह तैयार और सतर्क रही है.”

ट्रंप के बयान पर जताई हैरानी

पायलट ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सीजफायर की घोषणा किए जाने पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा, “हमें हैरानी हुई कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने इस बार सीजफायर की घोषणा की. यह पहली बार हुआ है जब किसी अमेरिकी नेता ने ऐसा बयान सार्वजनिक तौर पर सोशल मीडिया पर दिया. इस पोस्ट की भाषा और मंशा पर गौर करना जरूरी है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >