Google Firebase पर एक्शन : स्कैम का पैटर्न सामने आने के बाद इंडिया ने अकाउंट हटाने का दिया आदेश

क्या Google के Firebase प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल लोगों को ठगने के लिए किया जा रहा था? सरकार को ऐसे ही फर्जीवाड़े का पैटर्न मिलने के बाद बड़ा एक्शन लेना पड़ा है. नीचे पढ़ें पूरी खबर.

भारत सरकार ने Google के Firebase प्लेटफॉर्म पर मौजूद सैकड़ों अकाउंट बंद करने का निर्देश दिया है. सरकारी नोटिस के मुताबिक, इन अकाउंट्स का इस्तेमाल ठग बड़े बैंकों की नकली वेबसाइट या सर्विस देने और लोगों से धोखाधड़ी करने के लिए कर रहे थे. सरकार ने ऐसे फर्जीवाड़े के पैटर्न का पता चलने के बाद यह कदम उठाया है.

ऑनलाइन ठगी भारत के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में भारतीयों से साइबर फ्रॉड के जरिए करीब 2.4 अरब डॉलर की ठगी की गई. ठगों पर कार्रवाई के लिए सरकार लंबे समय से फर्जी वेबसाइटों को बंद कराने का आदेश देती रही है. अब ऑनलाइन धोखाधड़ी के नए तरीकों पर भी नजर रखी जा रही है.

Firebase टूल का इस्तेमाल ठग करते  हैं फर्जीवाड़े के लिये

हाल के दिनों में भारतीय अधिकारियों ने एक नया पैटर्न देखा है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के सूत्र के मुताबिक, ठग Google के Firebase टूल का इस्तेमाल फर्जीवाड़े के लिए कर रहे हैं. Firebase एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसका इस्तेमाल दुनियाभर में लाखों लोग ऐप और वेबसाइट बनाने के लिए करते हैं.

57 वेबसाइट और डेटाबेस बंद करने का निर्देश अगस्त में दिया गया

भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने अगस्त में ही कम से कम 57 वेबसाइट और डेटाबेस बंद करने का निर्देश दिया है. रॉयटर्स द्वारा देखे गए तीन सरकारी नोटिस के मुताबिक, ये सभी Firebase पर होस्ट किए गए थे. आरोप है कि इनका इस्तेमाल लोगों के फोन में मैलवेयर पहुंचाने और बैंकिंग से जुड़ी संवेदनशील जानकारी चुराने के लिए किया जा रहा था.


ये भी पढ़ें: गूगल प्ले पर 19 हजार से ज्यादा ऐप हैं असुरक्षित, बेहद निजी जानकारियां हो सकती है सार्वजनिक

इन नोटिस में कहीं भी यह नहीं कहा गया कि इस फर्जीवाड़े के लिए Google या Firebase जिम्मेदार हैं. हालांकि, सरकार ने संबंधित लिंक को नोटिस मिलने के तीन घंटे के भीतर हटाने का निर्देश दिया है. अगर तय समय में लिंक नहीं हटाए जाते हैं, तो इन लिंक को लेकर Google पर कानूनी कार्रवाई या जिम्मेदारी तय की जा सकती है.

ऑफर का लालच दिया जाता है यूजर को

I4C ने 17 अगस्त को Google को भेजे नोटिस में बताया कि Android पर चलने वाले कुछ खतरनाक ऐप असली बैंकिंग सेवाओं के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं. खास तौर पर क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों को नए कार्ड, रिवॉर्ड पाने या क्रेडिट लिमिट बढ़ाने जैसे आकर्षक ऑफर का लालच दिया जाता है. इसके बाद ठग लोगों से संवेदनशील बैंकिंग जानकारी हासिल कर सकते हैं.

सूत्र ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में भारत सरकार की ओर से Google को Firebase से जुड़े दर्जनों नोटिस भेजे गए हैं. हालांकि, सूत्र ने इन नोटिसों की सटीक संख्या नहीं बताई. इन नोटिस में कथित तौर पर ठगी और साइबर अपराध में इस्तेमाल हो रहे लिंक, वेबसाइट और अकाउंट को हटाने के निर्देश दिए गए थे. 


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >