भारत और चीन के बीच इसी महीने शुरू होगी सीधी उड़ान सेवाएं, जानिए विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

India China Direct Flight: भारत और चीन इस महीने के आखिर तक सीधी उड़ान फिर से शुरू हो सकती है. विदेश मंत्रालय ने इसपर कहा है कि भारत और चीन के बीच इस महीने के अंत में सीधी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू हो सकती है. विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि इस वर्ष की शुरुआत से ही दोनों देशों के नागर विमानन प्राधिकरण दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करने के साथ-साथ संशोधित हवाई सेवा समझौते पर तकनीकी स्तर पर कई बार बातचीत की है.

India China Direct Flight: भारत और चीन के बीच इस महीने के अंत में सीधी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू हो सकती है. विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. साल 2020 में कोविड-19 महामारी के बाद दोनों देशों के बीच उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं. इसके बाद गलवान समेत पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के कारण लंबे समय तक दोनों देशों के बीच विमान सेवा को बहाल नहीं किया गया. इसी कड़ी में विदेश मंत्रालय ने कहा ‘अब इस बात पर सहमति बन गई है कि भारत और चीन के निर्दिष्ट स्थानों को जोड़ने वाली सीधी हवाई सेवाएं अक्टूबर के अंत तक फिर से शुरू हो सकती हैं, बशर्ते कि दोनों देशों की निर्दिष्ट विमानन कंपनियों का वाणिज्यिक निर्णय हो और सभी परिचालन मानदंड पूरे हों.’

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया है कि इस वर्ष की शुरुआत से ही दोनों देशों के नागर विमानन प्राधिकरण दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करने के साथ-साथ संशोधित हवाई सेवा समझौते पर तकनीकी स्तर पर कई बार बातचीत की है. मंत्रालय ने यह भी कहा कि नागरिक विमानन प्राधिकरणों के समझौते से भारत और चीन के बीच लोगों के बीच संपर्क और बढ़ाने का मौका मिलेगा, साथ ही द्विपक्षीय रिश्ते भी धीरे-धीरे सामान्य होंगे.

‘इंडिगो’ ने किया तारीखों का ऐलान

एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने ऐलान किया है कि वह 26 अक्टूबर से भारत-चीन के बीच सीधी उड़ानों को फिर से शुरू करेगी. 26 अक्टूबर 2025 से इंडिगो कोलकाता से ग्वांगझू (कनाडा) तक रोजाना, बिना रुके उड़ानें शुरू करेगी. नियामक मंजूरी मिलने के बाद इंडिगो जल्द ही दिल्ली और ग्वांगझू के बीच सीधी उड़ानें भी शुरू करेगी. इंडिगो इन उड़ानों के संचालन के लिए अपने एयरबस A320neo विमान का इस्तेमाल करेगी, जिससे सीमा पार व्यापार और रणनीतिक व्यावसायिक साझेदारियों के रास्ते फिर से खुलेंगे और दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

कोरोना काल से बंद है भारत-चीन सीधी विमान सेवा

कोविड-19 महामारी (2020) के दौरान भारत और चीन के बीच सीध वाणिज्यिक उड़ानें निलंबित हैं. एक-दूसरे देश जाने वाले यात्रियों को हांगकांग, सिंगापुर या बैंकॉक जैसे क्षेत्रीय केंद्रों से होकर जाना पड़ता है. इस कारण यात्रा में समय और लागत दोनों ज्यादा लग रहा है. इसी साल 28 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन गए थे. इसी के बाद से भारत और चीन के बीच फिर से सीधी उड़ान को बल मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >