IMD Weather Update: देश के कई राज्य कोहरे की चपेट में, कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी, यहां 29 नवंबर तक भारी बारिश

IMD Weather Update: देश के कई राज्य घने कोहरे की चपेट में है. जबकि हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी शुरू हो चुकी है. देश के कुछ राज्यों में बारिश का दौर भी जारी है.

IMD Weather Update: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को रुक-रुक कर बर्फबारी हुई. कुल्लू जिले के सोलंग, मारी, गुलाबा और रोहतांग, लाहौल-स्पीति के कोकसर और सिस्सू में बर्फबारी से किसानों और होटल व्यवसायियों के चेहरे पर खुशी दिखी. लाहौल-स्पीति पुलिस ने यात्रियों को अनावश्यक यात्रा से बचने और बर्फ में वाहन चलाते समय सतर्क रहने की सलाह दी है. कश्मीर में भी भारी बर्फबारी हो रही है.

दिल्ली में सर्दी के साथ वायु प्रदूषण का दौर जारी

दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को एक बार फिर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 412 रहा जबकि अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने रविवार को मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान लगाया है, जिसमें अधिकतम 28 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

इन राज्यों में घने कोहरे का दौर जारी

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 24 और 28-30 नवंबर को सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 27-29 नवंबर के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. उत्तर प्रदेश में भी घने कोहरे का कहर है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 28 से 30 नवंबर के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 24 नवंबर को अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि 25 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकेल में बहुत अधिक बारिश होने का अनुमान है. 26 नवंबर को भी तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकेल में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि केरल और माहे में भारी बारिश हो सकती है. 27 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकेल में बहुत अधिक बारिश होने का अनुमान है. जबकि केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन, रॉयलसीमा में भारी बारिश होने की संभावना है. 28 नवंबर को तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकेल में बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है. वहीं केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन, रॉयलसीमा में भारी बारिश हो सकती है. 29 नवंबर को केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन, रॉयलसीमा, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकेल में भारी बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >