'गांधी परिवार को पसंद है अभद्र टिप्पणी', केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया करारा प्रहार

एनसीडब्ल्यू ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ कांग्रेस नेता अजय राय द्वारा की गयी एक विवादास्पद टिप्पणी से संबंधित कई मीडिया रिपोर्ट राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष आई है. मामले पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता अजय राय के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि महिला के प्रति अभद्र टिप्पणियां करना हमारे संस्कार का का विषय नहीं है, यह उनके संस्कार का विषय हो सकता है. अगर गांधी खानदान को पसंद है अभद्र भाषा तो कोई भी कांग्रेसी जो अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है वह माफी क्यों मांगेगा ?

बयान या टिप्पणी सर्वसम्मति से दी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सेना पर अभद्र टिप्पणी करके या किसी महिला पर बयान देकर, जो उनके पार्टी के अध्यक्ष को हरा चुकी हो…गांधी परिवार खुश हो जाएगा. ये उनके नेता जानते हैं. वो कौन सा कल्चर है जिसे गांधी परिवार ने सर्टिफाइ किया है कांग्रेस में…यह सवाल उठता है. चाहे वो बयान राष्ट्रपति के खिलाफ दिया गया हो या चाहे मेरे खिलाफ अभद्र टिप्पणी हो. चाहे नरेंद्र मोदी को मौत के घाट उतराने वाला बयान हो. चाहे भरतीय सेना के खिलाफ टिप्पणी हो. ऐसा लगता है कि ये बयान या टिप्पणी सर्वसम्मति से दी गयी है. कई बायान तो गांधी परिवार की उपस्थिति में दी गयी है.

Also Read: Irani vs Rahul: लटके झटके वाले बयान पर स्मृति ईरानी का पलटवार- राहुल से पूछा- अमेठी से लड़ना पक्का समझूं?
गांधी परिवार ऐसी टिप्पणियों को प्रोत्साहित करता है

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि ऐसा क्या है कि गांधी परिवार ऐसी टिप्पणियों को प्रोत्साहित करता है. क्या नेताओं को तरक्की तब दी जाएगी जब वे इस तरह के बयान देंगे. ये सोचने वाली बात है. यदि ऐसी बात है तो ये गांधी परिवार के असली चरित्र को उजागर करता है. उन्होंने कहा महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करना हमारी संस्कृति में नहीं है. ये उनके राजनीतिक संस्कार का दर्पण ये हो सकता है. यदि गांधी परिवार को ऐसी भा पसंद है तो कोई बयान देने के बाद माफी क्यों मांगेगा. यदि ऐसे बयान देकर तमगा पाया जा सकता है तो ये गांधी परिवार का संस्कार है.

एनसीडब्ल्यू ने कांग्रेस नेता को तलब किया

इधर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ ‘‘महिला विरोधी’’ और ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय को मंगलवार को तलब किया. कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के नेता अजय राय ने सोमवार को कहा था कि ईरानी केवल अपने निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में ‘लटका’ और ‘झटका’ दिखाने आती हैं. इसके बाद भाजपा ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >