ट्रेन से बरामद सूटकेस में मिले मानव अंगों का राज! चेन्नई के घर की तलाशी में भी मिले सड़े-गले हिस्से, 2 संदिग्ध फरार

आगरा में ट्रेन के सूटकेस में मानव अंग मिलने के सनसनीखेज मामले में जांच ने नया मोड़ लिया है. CCTV फुटेज से जुड़े तार चेन्नई के एक घर से मिले हैं, जहां से और भी आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं. दोनों संदिग्ध फरार हैं.

आगरा में ट्रेन के अंदर एक सूटकेस से सड़े-गले मानव अंग मिलने के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ चौंकाने वाला मामला सामने आया है. CCTV फुटेज की जांच के बाद पुलिस को इस मामले के तार चेन्नई के गुडुवनचेरी इलाके के एक घर से जुड़े मिले. एनडीटीवी के मुताबिक, पुलिस ने घर की तलाशी के दौरान एक बर्तन में मानव शरीर के कुछ और सड़े-गले हिस्से मिले हैं.

ओडिशा की 38 वर्षीय महिला से जुड़ रहा मामला

पुलिस के मुताबिक, बरामद मानव अंगों की पहचान ओडिशा की रहने वाली 38 वर्षीय हयुथान निशा से जुड़े होने की आशंका है. हालांकि, पुलिस अधिकारी ने कहा है कि वैज्ञानिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अलग-अलग जगहों से मिले शरीर के हिस्से एक ही व्यक्ति के हैं या नहीं.

5 अगस्त को चेन्नई से रवाना हुई थी ट्रेन

पुलिस के मुताबिक, 5 अगस्त को ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. आगरा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने एक सूटकेस से तेज दुर्गंध आने की सूचना दी. रेलवे पुलिस ने सूटकेस खोला तो उसके अंदर सड़े-गले मानव शरीर के हिस्से मिले. इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई.

CCTV फुटेज से दो संदिग्धों की पहचान

जांच के दौरान आगरा रेलवे पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले. फुटेज में दो संदिग्ध नजर आए. इसके बाद आगरा रेलवे पुलिस ने चेन्नई सेंट्रल रेलवे पुलिस से संपर्क किया. चेन्नई पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर एक जैसे ट्रॉली बैग के साथ ट्रेन में सवार दो लोगों की पहचान की.

गुडुवनचेरी के घर में मिला दूसरा सुराग

पुलिस ने दोनों संदिग्धों की पहचान माणिक उद्दीन लस्कर और भगवती माझी के रूप में की है. इसके बाद स्थानीय पुलिस ने चेन्नई के गुडुवनचेरी इलाके में स्थित उनके घर को ट्रेस किया. घर की तलाशी के दौरान पुलिस को कथित तौर पर एक बर्तन में कुछ और सड़े-गले मानव शरीर के हिस्से मिले.

दोनों संदिग्ध फरार, हत्या की वजह का खुलासा बाकी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों संदिग्ध फिलहाल फरार हैं. पुलिस का कहना है कि दोनों के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के पीछे की वजह और पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी. पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों की मदद से बरामद शरीर के हिस्सों के बीच संबंध की भी जांच कर रही है.

बेटे की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक, हयुथान निशा के बेटे की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई है. फिलहाल पुलिस दोनों संदिग्धों की तलाश में जुटी है और मामले की आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में रिटायर्ड हिंदू शिक्षक समेत परिवार के चार लोगों की हत्या, दो हिरासत में; VHP ने की कड़ी सजा की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >