Coronavirus Live update : होली मनाये पर रहें सावधान, पुणे पहुंचा वायरस, भारत में अबतक 47 संक्रमित

देशभर में होली मनायी जा रही है. कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे से रहें सावधान

Live Updates
12:05 PM. 10 Mar 20 12:05 PM. 10 Mar

केरल में कोरोना वायरस के 6 मामलों की पुष्टि होने के बाद बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक ऋषि राज सिंह ने जेलों में आइसोलेशन सेल स्थापित करने का निर्देश दिया है. बुखार, सर्दी जैसे लक्षण वाले कैदियों को अलग रखा जायेगा.

12:05 PM. 10 Mar 20 12:05 PM. 10 Mar

दुनियाभर मेंसंक्रमित लोगों की संख्या एक लाख 13 हजार को भी पार कर गयी है. चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. देश में संक्रमित 44 लोगों की पुष्टि हो चुकी है जिसमें केरल की तीन साल की एक बच्ची भी शामिल है.

12:05 PM. 10 Mar 20 12:05 PM. 10 Mar
12:05 PM. 10 Mar 20 12:05 PM. 10 Mar

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए ईरान ने सतर्कता बरती है. भारतीय एयरफोर्स का सी-17 ग्लोबमास्टर 58 लोगों के पहले जत्थे को लेकर भारत पहुंचा. विमान ईरान के तेहरान से गाजियाबाद के हिंडन वायु सेना स्टेशन पर उतरा है.

12:05 PM. 10 Mar 20 12:05 PM. 10 Mar

कोरोना वायरस से दुनियाभर में 110,000 से ज्यादा लोग संक्रिमत हैं. अबतक 4000 लोगों की जान जा चुकी है. चीन के बाद इस वायरस का सबसे ज्यादा असर इटली में देखने को मिल रहा है. सोमवार को प्रतिबंधों की वजह से 25 जेलों में दंगे भड़क गए और 6 लोगों की जान चली गयी. सऊदी अरब ने भी आवागमन पर कड़े प्रतिबंध लगाये हैं साथ ही बड़ा जुर्माना भी लगाया है.

12:05 PM. 10 Mar 20 12:05 PM. 10 Mar

दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 4000 पहुंची, चीन में 17 और लोगों की गयी जान, चीन के राषट्रपति शी जिनपिंग कोरोना के खतरे के बाद पहली बार चीन के वूहान शहर का दौरा करेंगे.

12:05 PM. 10 Mar 20 12:05 PM. 10 Mar

महाराष्ट्र में कोरोना का पहला केस सामने आया है. दुबई से लौटे पति पत्नी वायरस से संक्रमित बताये गये हैं. दोनों जनवरी को दुबई से पुणे लौटे थे.देश में संक्रमित लोगों की संख्या47 पहुंच गयी है

8:40 AM. 10 Mar 20 8:40 AM. 10 Mar

देशभर में होली मनायी जा रही है वहीं कोरोना वायरस  का खतरा भी बढ़ता जा रहा है. जम्मू कश्मीर से लेकर केरल तक कोरोना के कई मामले सामने आये हैं. स्वास्थ मंत्रालय ने होली में सावधान रहने को कहा है. इसके प्रसार को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर काम हो रहा है. लोगों को जागरुक करने का अभियान चलाया जा रहा है.

8:40 AM. 10 Mar 20 8:40 AM. 10 Mar

देश में कोरोना वायरस के चार नये मामले सामने आने के बाद सोमवार को संक्रमित लोगों की कुल संख्या 43 पर पहुंच गयी. स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और केरल के एर्णाकुलम से एक-एक नया मामला प्रकाश में आया है. उन्होंने बताया कि देश में कोरोना वायरस से अब तक किसी की भी मौत की खबर नहीं है.

मुख्य बातें

देशभर में होली मनायी जा रही है. कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे से रहें सावधान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PankajKumar Pathak

Senior Journalist having more than 10 years of experience in print and digital journalism.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >