Congress: कांग्रेस के नेता उदित राज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे कार्यकाल को लेकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इतिहास ये भी याद रखेगा कि पीएम मोदी ने कभी ने एक भी सच नहीं बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि हमेशा जनता को गुमराह और विकास दर के आंकड़ों में हेरफेर करके वृद्धि दर को बढ़ता दिखा सकते हैं. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक कांग्रेस नेता राज ने कहा कि हर तरफ से फजीहत और शर्मिंदगी झेलने के बावजूद उन्हें शर्म भी नहीं आती .
आईएमएफ ने कथित तौर पर भारत के राष्ट्रीय खातों और सरकारी जीडीपी आंकड़ों को सी( C)ग्रेड का बताया
कांग्रेस नेता उदित राज ने हाल ही में आईएमएफ (International Monetary Fund) की ओर से जीडीपी ग्रोथ ( Gross Domestic Product)पर जारी रिपोर्ट का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का दावा करती है. लेकिन अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत के राष्ट्रीय खातों और सरकारी जीडीपी ( Gross Domestic Product) आंकड़ों को तीसरे दर्जे का बताया है और अपनी वार्षिक समीक्षा में भारत को ‘C’ (सी) ग्रेड दिया है. इस ‘C’ ग्रेड का अर्थ है कि डेटा में कार्यप्रणाली संबंधी कमियां और विसंगतियां हैं, जो सटीक आर्थिक निगरानी में बाधा डालती हैं.
विकास दर के आंकड़ों में सरकार ने हेरफेर किया है
कांग्रेस नेता उदित राज ने केंद्र सरकार पर विकास दर के आंकड़ो में हेरफेर करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए विकास वृद्धि दर के आंकड़ों में हेरफेर करती है. उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भले विकास के आंकड़ों को बदलकर 14–15 प्रतिशत वृद्धि दर दिखा दिया जाता है, लेकिन हकीकत में हुआ विकास सरकार की पोल खोल रहा है.
सरकार अपनी नाकामी जनता से छिपाने के लिए लोगों धार्मिक आधार पर बांट रही है. जिसमें हिंदू विकास दर, ईसाई विकास दर और मुस्लिम विकास दर जैसी बातें कही जा रही है .लेकिन मैं आपको बता रहा कि धर्म और जाति के आधार पर विकास दर की गणना नहीं होती है. अर्थव्यवस्था का कोई जाति और मजहब नहीं होता. उन्होंने कहा कि असली मुद्दे रोजगार, महंगाई, निर्यात-आयात, उत्पादन और देश पर मौजूद कर्ज की मात्रा से जनता को गुमराह किया जा रहा है.
लंबे कार्यकाल की तुलना विकास कार्यों से होती है न की महंगाई और बेरोजगारी से
कांग्रेस नेता उदित राज ने पीएम मोदी के लंबे कार्यकाल तंजा कसा है. उन्होंने कहा कि लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के बाद देश से महंगाई और बेरोजगारी नियंत्रित करना होता है और प्रति व्यक्ति आय ( Per Capital Income ) को बढ़ाना होता है. लेकिन इस सरकार ने उल्टा जनता को कर्ज के बोझ तले दबा दिया है.
