Hindi vs Marathi Row: महाराष्ट्र में भाषा पर दंगल, राज-उद्धव ठाकरे की जोड़ी का सरकार के खिलाफ हल्ला-बोल

Hindi vs Marathi Row: महाराष्ट्र में भाषा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. मराठी नहीं बोलने के कारण एक दुकानदार पर हमले के बाद बढ़ती राजनीतिक सरगर्मी के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS), शिवसेना (UBT) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया.

Hindi vs Marathi Row: भाषा को लेकर जारी विवाद के बीच उद्धव-राज ठाकरे के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. हालांकि सड़कों पर हुए भारी नाटक और पुलिस द्वारा कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. प्रदर्शनकारियों ने शिवसेना मंत्री प्रताप सरनाईक को घेर लिया. स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस ने ‘मराठी अस्मिता’ की रक्षा के नारे लगाने वाले प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया.

आदित्य ठाकरे ने फडणवीस सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, “हर किसी को विरोध करने का अधिकार है. हम नहीं जानते कि भाजपा महाराष्ट्र और मराठी विरोधी क्यों है और कल रात लोगों को क्यों गिरफ्तार किया गया. शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हुआ था. उन्हें इसकी अनुमति देनी चाहिए थी. हर किसी को विरोध करने का अधिकार है.” उन्होंने आगे कहा, “भाजपा महाराष्ट्र में नफरत फैलाने और मराठी और गैर-मराठी लोगों के बीच संघर्ष पैदा करने की कोशिश कर रही है. उनका एजेंडा काम नहीं करेगा. बिहार और बीएमसी चुनावों के लिए उनका एजेंडा विभाजन पैदा करना है. यह भाजपा की चाल है, और यह सफल नहीं होगी.”

नाना पटोले ने सरकार पर मराठी और गैर-मराठी लोगों के बीच विवाद पैदा करने का लगाया आरोप

भाषा विवाद पर कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, “विरोध करना हर किसी का अधिकार है, फिर भी कुछ लोगों को विरोध करने की अनुमति है जबकि अन्य को नहीं. इससे सरकार की मानसिकता का पता चलता है. मुख्य रूप से, यह (महाराष्ट्र) सरकार की गलती है. विवाद की शुरुआत हिंदी भाषा को लेकर सरकार द्वारा जारी किए गए एक परिपत्र से हुई, क्योंकि उन्हें पता था कि ऐसा विवाद पैदा होगा, लेकिन उन्होंने मराठी और गैर-मराठी लोगों के बीच विवाद पैदा करने की कोशिश की. कई चुनावों में हमने देखा है कि भाजपा ने देश को धर्म, क्षेत्र या जाति के आधार पर बांटने का काम किया है. नतीजतन, महाराष्ट्र के कई उद्योग गुजरात में स्थानांतरित हो रहे हैं… मेरा मानना ​​है कि इस तरह के विवाद गुजरात में अधिक से अधिक उद्योगों को भेजने के लिए बनाए जा रहे हैं.”

मराठी नहीं बोलेने पर मनसे कार्यकर्ताओं ने एक फूड स्टॉल मालिक की कर दी थी पिटाई

महाराष्ट्र में हाल ही में मराठी नहीं बोलने पर मनसे कार्यकर्ताओं ने एक ‘फूड स्टॉल’ मालिक के साथ मारपीट की थी. उसके विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया था. उसी के जवाब में यह रैली आयोजित की गई थी. देर राज मनसे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >