हिमाचल प्रदेश चुनाव का शंखनाद, आम आदमी पार्टी ने कसी कमर, जल्द जारी करेगी प्रत्याशियों की दूसरी सूची

Himachal Pradesh Election 2022: आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है. चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट 15 अक्टूबर को जारी कर सकती है. आप पार्टी ने प्रदेश की चार विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी के नामों की घोषणा पहले ही कर दी है.

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है. चुनाव आयोग ने आज यानी शुक्रवार को चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. आयोग ने कहा है कि प्रदेश में एक ही चरण में चुनाव होगा. 12 नवंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को काउंटिंग की जाएगी. राजनीतिक दलों ने चुनाव की औपचारिक ऐलान से पहले ही इलेक्शन के लिए पूरी तरह तैयार है. आम आदमी पार्टी ने भी चुनाव को लेकर कमर कस लिया है.

AAP जल्द करेगी प्रत्याशियों के नामों की दूसरी सूची:  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी जल्द ही जारी कर सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट 15 अक्टूबर को जारी कर सकती है. बता दें, आप पार्टी ने प्रदेश की चार विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी के नामों की घोषणा पहले ही कर दी है.

पहली लिस्ट में इन नेताओं के नाम: आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली सूची में चार सीटों से प्रत्याशी की घोषणा की है. आप पार्टी डॉ. राजन सुशांत को फतेहपुर सीट से मैदान में उतार रही है. डॉ. राजन भाजपा की धूमल सरकार में राजस्व मंत्री भी रह चुके हैं. मनीष ठाकुर को AAP पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से उतार रही है. जबकि, उमाकांत डोगरा को नगरोटा बगवां से और सुदर्शन जस्पा को लाहौल-स्पीति से आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है.

चुनाव आयोग ने की पीसी: शुक्रवार यानी आज मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने पीसी कर हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर जानकारियां दी. चुनाव आयोग ने कहा कि विधानसभा की 68 सीटों में से 17 सीटें एससी वर्ग और 3 सीटें एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं. उन्होंने बताया कि अधिसूचना 17 अक्टूबर को जारी होगी. प्रत्याशी 25 अक्टूबर तक नामांकन कर सकते हैं और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर तय की गई है. बता दें हिमाचल में 55.07 लाख वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >