Himachal Politics: सुक्खू सरकार पर मंडराया खतरा, कांग्रेस के 6 बागी MLA BJP में शामिल, क्या है विधानसभा में स्थिति

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर खतरा मंडराने लगा है. ऐसी स्थिति तब बनी जब कांग्रेस के 6 बागी विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया. बीजेपी में शामिल होने वाले सभी कांग्रेसी विधायक वही हैं, जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी, जिससे कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा था. हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के पास कुल 39 विधायक थे, लेकिन अब केवल 33 रह गए हैं. वैसे में सरकार पर बहुमत का खतरा मंडराने लगा है.

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस के छह अयोग्य विधायक और इस्तीफा दे चुके तीन निर्दलीयों समेत 9 पूर्व विधायक शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव बिंदल की उपस्थिति में पूर्व विधायक पार्टी में शामिल हुए. सभी विधायकों को शिमला में भव्य स्वागत किया गया.

विधानसभा में बीजेपी का बढ़ रहा कुनबा

कांग्रेस के 6 बागी समेत कुल 9 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने से विधानसभा में भाजपा की शक्ति बढ़ गई है. उसके पास 25 से बढ़कर अब 34 विधायक हो गए हैं. जबकि सत्तारूढ़ सुक्खू सरकार के पास केवल 33 विधायक हैं. वैसे में बीजेपी सरकार बनाने का दावा ठोक सकती है. हिमाचल के एलओपी और बीजेपी नेता जयराम ठाकुर ने कहा, राज्य में एक बहुत ही अलग राजनीतिक स्थिति है. वास्तविकता यह है कि कांग्रेस पार्टी के पास बहुमत नहीं है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि वे राज्यसभा सीट हार गए हैं, साथ ही बजट पास कराने के लिए उन्हें 15 बीजेपी विधायकों को निलंबित करना पड़ा.

इन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा

कांग्रेस के जो छह बागी विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं उनमें सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, राजेंद्र राणा, इंद्र दत्त लखनपाल, चैतन्य शर्मा और देवेंद्र कुमार भुट्टो शामिल हैं. तीन निर्दलीय विधायकों – आशीष शर्मा, होशियार सिंह और के एल ठाकुर भी भाजपा में शामिल हुए.

9 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद क्या है स्थिति

कांग्रेस के 6 विधायकों की अयोग्यता के बाद अब 62 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों की संख्या 39 से कम होकर 33 रह गयी है. विधानसभा में मूल रूप से 68 सदस्यीय है. भाजपा के 25 विधायक हैं. बहुमत परीक्षण के दौरान दोनों पक्षों के बराबरी पर रहने की सूरत में ही अध्यक्ष वोट कर सकते हैं और अभी अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के हैं.

Also Read: अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तत्काल सुनवाई से इनका, गिरफ्तारी और रिमांड को बताया गैरकानूनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >