Heavy Rain Warnings: 31 अगस्त, 1,2,3,4 और 5 सितंबर को इन राज्यों में जोरदार बारिश की संभावना, IMD अलर्ट

Heavy Rain Warnings: जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में छिटपुट भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

Heavy Rain Warnings: मौसम विभाग के अनुसार 31 तारीख को हिमाचल प्रदेश में और 31 अगस्त से 1 सितंबर, 2025 के दौरान उत्तराखंड में छिटपुट बहुत भारी बारिश हो सकती है. जबकि अगले 7 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

1 सितंबर को उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में छिटपुट भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. जबकि 31 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में; 31 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में; 31 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान पश्चिमी राजस्थान में; 1 और 2 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में; 31 तारीख को हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बहुत भारी वर्षा हो सकती है. जबकि 31 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में; 31 अगस्त को पूर्वी राजस्थान और 1 सितंबर को उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश की संभावना है.

सौराष्ट्र और कच्छ में 4-5 सितंबर को छिटपुट भारी वर्षा की संभावना

गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में अगले 7 दिनों तक; सौराष्ट्र और कच्छ में 4 और 5 सितंबर को छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना है. गुजरात क्षेत्र में 3-5 सितंबर के दौरान बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

2 सितंबर को झारखंड भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़; 31 तारीख को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, विदर्भ; 2 सितंबर को झारखंड; 31 अगस्त-3 सितंबर के दौरान ओडिशा में भारी वर्षा की संभावना है.

असम और मेघालय, नागालैंड सहित इन राज्यों में 31 अगस्त से 5 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना

4 और 5 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में; असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 31 अगस्त से 5 सितंबर तक भारी वर्षा की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम वर्षा की संभावना है.

अगले 7 दिनों के दौरान तटीय कर्नाटक में भारी वर्षा होने की संभावना

अगले 7 दिनों के दौरान तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है; 3-5 सितंबर के दौरान केरल में; 31 अगस्त को तेलंगाना में; 31 अगस्त से 3 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बारिश की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान क्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >