Heavy Rain Warnings: 26,27,28,29,30 और 31 अगस्त को होगी भयंकर बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

Heavy Rain Warnings IMD alerts for heavy rainfall in India from August 26-31. Check 7-day weather forecast: बिहार, झारखंड सहित देश के कई राज्यों में इस समय भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है. जबकि गुजरात में 30 अगस्त तक और राजस्थान में 27 अगस्त तक भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है.

Heavy Rain Warnings: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में भारी वर्षा होने की संभावना है. 26 तारीख को जम्मू और कश्मीर में; 26-27 तारीख को हरियाणा, पंजाब और 29, 30 तारीख को; 29-31 तारीख को उत्तर प्रदेश में; 26 तारीख को जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान में; 26-27 तारीख को पूर्वी राजस्थान में और 29-30 अगस्त को उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

30 और 31 अगस्त को झारखंड में बहुत भारी बारिश की संभावना (Heavy Rain Warnings)

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़, ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. 27 और 29 तारीख को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में; 29-31 तारीख के दौरान बिहार, मध्य प्रदेश में; 30 और 31 तारीख को झारखंड में; 28-30 अगस्त के दौरान विदर्भ में और 26 और 27 अगस्त को ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा की संभावना है.

अगले 7 दिनों के दौरान गुजरात में भारी वर्षा जारी रहने की संभावना (IMD weather forecast next 7 days)

मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान गुजरात राज्य में भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है, साथ ही 26-27 अगस्त के दौरान इस क्षेत्र में बहुत भारी वर्षा हो सकती है. आईएमडी के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में भारी वर्षा होने की संभावना है.

अगले 6-7 दिनों के दौरान असम और मेघालय, में भारी बारिश की संभावना (Monsoon alert August 2025 India)

मौसम विभाग के अनुसार अगले 6-7 दिनों के दौरान असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. जबकि 27-30 अगस्त के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है.

26-29 तारीख के दौरान केरल और माहे में भारी बारिश की संभावना (Heavy rainfall warning)

मौसम विभाग के अनुसार 26-29 तारीख के दौरान केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 26-30 तारीख के दौरान तटीय कर्नाटक में; आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना में 27 और 28 अगस्त को; तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 26-27 अगस्त के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश में 26 अगस्त को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >