Aaj ka Mausam : 5 नवंबर तक होगी इन राज्यों में बारिश, अलर्ट जारी

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, पूर्व-मध्य और उससे सटे उत्तर-पूर्व अरब सागर में एक स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बना है. वहीं, पश्चिम बंगाल और आसपास भी एक निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय है. साथ ही, दक्षिण म्यांमार तट और उत्तरी अंडमान सागर पर बने सिस्टम के कारण 2 नवंबर को अंडमान-निकोबार में भी भारी बारिश की संभावना है.

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में इस समय मौसम शुष्क रहने की संभावना है. आसमान में हल्के बादल नजर आएंगे, लेकिन बारिश का कोई अनुमान नहीं है. विभाग के अनुसार साफ मौसम की वजह से रात का तापमान थोड़ा बढ़ेगा. रविवार को मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन हवा में धुंध और प्रदूषण के कारण लोगों को बाहर निकलने में दिक्कत हो सकती है.

उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश

उत्तर प्रदेश में 6 नवंबर तक बेमौसम बारिश जारी रहने की संभावना है जिससे कुछ ठंड बढ़ सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते से सुबह के समय घना कोहरा पड़ सकता है. पश्चिमी हवाओं के असर से रात का तापमान थोड़ा घटेगा और करीब 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. राज्य के अधिकतर इलाकों में 6 नवंबर तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है.

गुजरात के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश

IMD के अनुसार,  गुजरात में  2 नवंबर को गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं (30–40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है. कोंकण-गोवा में 5 नवंबर और मध्य महाराष्ट्र में  4 और 5 नवंबर को गरज-बिजली के साथ बारिश हो सकती है.

पश्चिमी विक्षोभ के असर से होगी बारिश

विभाग के अनुसार, 4 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित के अलावा बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में गरज, बिजली और तेज हवाएं (40–50 किमी/घंटा तक) चल सकती हैं. पश्चिमी राजस्थान में 3 नवंबर को और पूर्वी राजस्थान में 3 व 4 नवंबर को गरज-बिजली के साथ बारिश की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से 4 से 6 नवंबर के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert: 2,3,4 और 5 नवंबर को बारिश की संभावना, बर्फबारी और आंधी-तूफान का अलर्ट

उत्तराखंड और हिमाचल में होगी बर्फबारी

उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में हुई बारिश और बर्फबारी से मौसम बदल गया है. 4 नवंबर तक पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 5 नवंबर को चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर के अलावा रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी. हिमाचल प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. वहां के ऊंचे इलाकों में 4 नवंबर को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी और 5 नवंबर को केवल बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >