Aaj ka Mausam : अगले 24 घंटे इन राज्यों में होगी बारिश, आ गया अलर्ट

Aaj ka Mausam : पूर्व-मध्य अरब सागर में अवदाब और उत्तर-पश्चिम झारखंड व आसपास के क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से गुजरात में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है. उत्तरी कोंकण और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में भारी वर्षा होने की संभावना है. जानें 1 नवंबर को कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 1 नवंबर को दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. अगले पांच दिनों तक अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में और अगले दो दिनों तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड व ओडिशा में बिजली चमकने के साथ तेज हवा (30–40 किमी/घंटा) चलने का पूर्वानुमान है. वहीं, 1 नवंबर को गुजरात में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. अगले तीन दिनों तक गुजरात में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी-तूफान चलने की संभावना जताई गई है.

दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं नजर आ रही है. शनिवार को हल्की धुंध छाई रहेगी और रात में ठंड बढ़ सकती है. लोगों को पंजाब और हरियाणा में भी ठंडक महसूस होगी.

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में होगी बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, छह नवंबर तक उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है. विभाग के अनुमान के मुताबिक 1 नवंबर से छह नवंबर के बीच राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती. उसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है.

झारखंड के पूर्वी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को संताल परगना सहित कई इलाकों में बारिश हुई. शनिवार को भी पूर्वी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है, जबकि बाकी जिलों में मौसम सूखा रहेगा. रविवार सुबह हल्का कोहरा या धुंध छाई रहेगी, इसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा.

राजस्थान में बारिश के आसार

राजस्थान के उदयपुर, कोटा संभाग व आसपास के जिले में आगामी तीन-चार दिन बादल छाए रहने व हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. बाकी अधिकांश भागों में 1 नवंबर से आगामी तीन-चार दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. मौसम केंद्र के अनुसार, बारिश के प्रभाव से दक्षिणी व पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान में 5 से 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है.

बंगाल में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग और दार्जिलिंग जिलों में अगले 24 घंटों में मध्यम से तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, तूफान ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश में दस्तक दी थी और अब धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है. इस वजह से बारिश हो रही है.

अरुणाचल प्रदेश, असम में बारिश के आसार

विभाग के अनुसार, 1 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. अगले दो दिनों तक इस क्षेत्र में कहीं-कहीं बौछारें और गरज-चमक के साथ बारिश जारी रह सकती है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >