अगले 48 घंटे मौसम का रौद्र रूप, भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तूफानी हवा की चेतावनी

Heavy Rain Warning: पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 2 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. उसके बाद इसकी तीव्रता में कमी आ सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2 दिनों के दौरान गरज और बिजली के साथ वर्षा और तेज हवा जारी रहने की संभावना है.

Heavy Rain Warning: आने वाले 48 घंटों में देश के कई हिस्सों में मौसम का रौद्र रूप दिख सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने अगले दो दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. आईएमडी के मुताबिक अगले 48 घंटों में पूर्वोत्तर राज्यों में तेज हवा के साथ बारी बारिश हो सकती है. विभाग ने बताया कि इसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है. आईएमडी के मुताबिक गंगीय पश्चिम बंगाल में 3 से 4 जून और ओडिशा में 3-6 जून के दौरान उष्ण लहर चलने की संभावना है. अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में गरज के साथ बारिश और तूफानी हवाएं जारी रहने की संभावना है.

देशभर में मौसमी सिस्टम

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू क्षेत्र के ऊपर 3.1 से 7.6 किमी ऊंचाई तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में सक्रिय है. एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है, जो समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैला है. एक ट्रफ रेखा पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वोत्तर असम तक फैली हुई है, जो बिहार के मध्य भागों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम से होकर गुजर रही है। यह 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है. इसके कारण कई इलाकों में मौसम का करवट जारी है.

पूर्वोत्तर भारत का मौसम

  • अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है 5 जून तक कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. 4 मई को असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम

  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.  
  • 4 जून को उत्तर प्रदेश, राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
  • 4 जून को हिमाचल प्रदेश में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से 70 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

पूर्व और मध्य भारत का मौसम

  • अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है, 4 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
  • 7 जून तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 4 जून को बिहार, पश्चिम मध्य प्रदेश और 4 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत का मौसम

  • 4 जून को केरल और माहे, तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
  • 5 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >