Heavy Rain: 12,13,14,15,16 और 17 अक्टूबर को इन राज्यों में भयंकर बारिश की संभावना, आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD अलर्ट

Heavy Rain: मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि आईएमडी के अनुसार अगले 2-3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के शेष भागों, पूरे झारखंड और छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ भागों में दक्षिण पश्चिम मानसून वापस लौट सकता है.

Heavy Rain: मौसम विभाग के अनुसार 12 से 17 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु और केरल, 12 अक्टूबर को लक्षद्वीप, 12 से 15 अक्टूबर के दौरान दक्षिण आतंकरिक कर्नाटक, 12 से 14 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

12 से 15 अक्टूबर के दौरान यहां चलेंगी तेज हवाएं

12 से 15 अक्टूबर के दौरान केरल, माहे और तेलंगाना, 12 अक्टूबर को लक्षद्वीप, 12 से 15 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु में बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और तूफान चलने की संभावना है.

12 अक्टूबर को ओडिशा में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 12 अक्टूबर को ओडिशा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. जबकि 12 से 13 अक्टूबर के दौरान ओडिशा में बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

मछुआरों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने मछुआरों को 12 से 16 अक्टूबर के दौरान केरल, कर्नाटक से सटे समुद्री क्षेत्रों, लक्षद्वीप से सटे कोमोरिन क्षेत्र में न जाने की सलाह दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >